चीन की टेक कंपनी Xiaomi ने MWC 2026 में अपनी नई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को पेश कर दिया है. कंपनी का यह नया स्मार्टफोन टॉप-एंड परफॉर्मेंस और दमदार कैमरा सेटअप के साथ आता है. खास बात यह है कि इसमें 200MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे Leica सेंसर के साथ ट्यून किया गया है.
आइए जानते हैं Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP टेलीफोटो कैमरा है, जो इसे दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है. इसके अलावा फोन में 50MP का 1-इंच मेन कैमरा दिया गया है.
फोन में 75–100mm मैकेनिकल ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ज़ूम करने पर भी फोटो की क्वालिटी बेहतर बनी रहती है.
इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है.
डिस्प्ले
Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह डिस्प्ले काफी ब्राइट है, जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस बेहतर मिलता है.
फोन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है. साथ ही यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. फोन की बॉडी एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम से बनी है, जिससे यह मजबूत और प्रीमियम फील देता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 16GB तक RAM मिलती है.
स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512GB और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है. यह स्मार्टफोन HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है.
बैटरी
फोन में लगभग 6000mAh से 6800mAh तक की बैटरी दी गई है. इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इससे फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबा बैटरी बैकअप भी देगा.
अतिरिक्त फीचर्स
Xiaomi 17 Ultra में Leica कैमरा फिल्टर्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटोग्राफी और बेहतर हो जाती है. इसके अलावा इसमें 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग (120FPS तक) का सपोर्ट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 7 का सपोर्ट मिलता है. साथ ही इसमें स्टीरियो स्पीकर्स और कई एडवांस AI फीचर्स भी दिए गए हैं.
कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 11 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, इसकी कीमत का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
—- समाप्त —-


