More
    Home Home मिडिल ईस्ट में CBSE ने रद्द किए 10वीं के एग्जाम, 12वीं की...

    मिडिल ईस्ट में CBSE ने रद्द किए 10वीं के एग्जाम, 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल भी बदला

    0
    12
    मिडिल ईस्ट में CBSE ने रद्द किए 10वीं के एग्जाम, 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल भी बदला


    मध्य पूर्व के कई देशों में चल रहे हालात को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सीबीएसई ने 5 मार्च 2026 को सर्कुलर जारी कर बताया कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.

    सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार कक्षा 10 की 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इसके साथ ही 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को होने वाली वो परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं जिन्हें पहले स्थगित किया गया था.

    मिडिल ईस्ट में CBSE ने बदला एग्जाम शेड्यूल

    बोर्ड ने कहा है कि इन देशों में कक्षा 10 के छात्रों के परिणाम किस तरह घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी. इसके लिए बोर्ड जल्द ही नई सूचना जारी करेगा. वहीं कक्षा 12 की परीक्षाओं को लेकर भी सीबीएसई ने अहम फैसला लिया है. बोर्ड ने बताया कि 7 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इस परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

    मिडिल ईस्ट में जंग के असर से CBSE बोर्ड परीक्षा प्रभावित

    सीबीएसई ने यह भी कहा है कि 7 मार्च को हालात की फिर से समीक्षा की जाएगी. इसके बाद 9 मार्च 2026 से आगे होने वाली परीक्षाओं को लेकर आगे की दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे.

    CBSE ने 10वीं के पेपर रद्द किए

    बोर्ड ने कक्षा 12 के सभी छात्रों को सलाह दी है कि वो अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें. ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी उन्हें समय पर मिल सके. सीबीएसई का यह फैसला मध्य पूर्व के इन देशों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखा जा सके.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here