More
    Home Home 5 दिन में इजरायल ने अकेले ईरान में गिराए 5000 बम, तेहरान...

    5 दिन में इजरायल ने अकेले ईरान में गिराए 5000 बम, तेहरान समेत पूरे देश में तबाही का मंजर

    0
    3
    5 दिन में इजरायल ने अकेले ईरान में गिराए 5000 बम, तेहरान समेत पूरे देश में तबाही का मंजर


    इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब और तेज होता दिखाई दे रहा है. इजरायल की एयरफोर्स ने दावा किया है कि उसने ईरान पर अब तक 5,000 से ज्यादा हथियार और बम गिराए हैं. यह जानकारी इजरायली सेना की तरफ से सोशल मीडिया अपडेट में दी गई है.

    Iran पर 5,000 से ज्यादा बम गिराने का दावा

    इजरायल एयरफोर्स के मुताबिक, ईरान पर अटैक की शुरुआत के बाद से अब तक 5,000 से ज्यादा म्यूनिशन्स ईरान के अलग-अलग ठिकानों पर गिराए जा चुके हैं. इन हमलों का मुख्य फोकस राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाके बताए जा रहे हैं.

    रिपोर्ट के अनुसार इजरायल का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान के सैन्य ढांचे और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाना है. 

    सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

    इजरायली एयरफोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट जारी करते हुए कहा कि संघर्ष शुरू होने के बाद से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं. पोस्ट में कहा गया कि इन ऑपरेशन्स में बड़ी संख्या में हथियारों का इस्तेमाल किया गया और कई रणनीतिक टारगेट्स को निशाना बनाया गया.

    यह भी पढ़ें: साइबर वॉर के वे खास तरीके, जो किसी भी देश की कमर तोड़ देते हैं

    ईरान की तरफ से मिसाइल दागे जाने का दावा

    इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने यह भी कहा है कि कुछ समय पहले ईरान की तरफ से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गईं. इसके बाद इजरायल के डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गए और उन्हें रोकने की कोशिश की गई.

    बताया गया कि संभावित खतरे को देखते हुए लोगों को कुछ समय के लिए शेल्टर में रहने की सलाह दी गई थी, हालांकि बाद में इस चेतावनी को हटा लिया गया.

    तेजी से बढ़ रहा है युद्ध का खतरा

    मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने भी कई जगह जवाबी कार्रवाई की है. इससे पूरे क्षेत्र में संघर्ष के और बढ़ने का खतरा बना हुआ है.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे ऑपरेशन में सैकड़ों टारगेट्स पर हमले किए गए हैं और ईरान के सैन्य ठिकानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया जा रहा है.

    हालांकि इन दावों का इंडिपेंडेंट वेरिफिकेशन मुश्किल है और दोनों देशों की तरफ से लगातार अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. लगातार अटैक के वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं. इसमें असली नकली का पहचान भी मुश्किल हो रहा है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बढ़ते तनाव पर टिकी हुई है.

    ईरान में अब तक 1000 से ज्यादा मौतें

    ताज़ा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका‑इज़रायल के संयुक्त हमलों में ईरान में कम से कम 1045 लोगों की मौत हुई है. 

    ईरान रेड क्रेसेंट ने बताया कि हमलों ने 130 से अधिक शहरों और आवासीय इलाकों को प्रभावित किया, जबकि कई रिपोर्ट्स में दर्जनों स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी इमारतों पर भी हमले की जानकारी दी गई है.

    इनमें सबसे भयावह घटना दक्षिणी शहर मीनाब के एक गर्ल्स स्कूल पर हमला था, जहां 160 से अधिक स्कूली छात्राओं और स्टाफ की जान गई. 

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here