More
    Home Home होली पर BJP नेता बृज भूषण शरण सिंह ने किया ‘गमछा’ डांस,...

    होली पर BJP नेता बृज भूषण शरण सिंह ने किया ‘गमछा’ डांस, वीडियो वायरल

    0
    3
    होली पर BJP नेता बृज भूषण शरण सिंह ने किया ‘गमछा’ डांस, वीडियो वायरल


    उत्तर प्रदेश के गोंडा में होली का रंग इस बार कुछ अलग ही नजर आया. नवाबगंज क्षेत्र के पैतृक गांव विष्णोहरपुर स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह ने थारू जनजाति होली उत्सव का आयोजन किया. इस दौरान वह होली गीत पर थिरकते नजर आए.

    कार्यक्रम में थारू बेटियों ने पहले होली गीतों पर प्रस्तुति दी. इसके बाद उन्होंने बृज भूषण सिंह को मंच पर आमंत्रित किया. जैसे ही होली खेले रघुवीरा अवध में जैसे गीत बजने लगे, बेटियां उनके चारों ओर घूमकर डांस करने लगीं. माहौल रंग और उत्साह से भरा हुआ था.

    गोंडा में थारू जनजाति होली उत्सव का आयोजन

    बताया जा रहा है कि गीतों की धुन पर बृज भूषण सिंह खुद को रोक नहीं पाए और थिरकने लगे. कभी उन्होंने ताली बजाई, कभी बेटियों का हाथ थामकर कदम मिलाए और कभी गमछा डांस करते नजर आए. कुछ देर तक वह सभी के साथ मस्ती में झूमते रहे. बाद में उन्होंने सभी को आशीर्वाद भी दिया.

    सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल 

    इस कार्यक्रम में कैसरगंज से सांसद करन भूषण सिंह और गोंडा सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी मौजूद रहे. अपने डांस का वीडियो बृज भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए और प्रतिक्रिया देते हुए कहने लगे बुरा न मानो होली है.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here