More
    Home Home तमिलनाडु: कांग्रेस-DMK में सीट शेयरिंग फाइनल, खड़गे ने स्टालिन से बात कर...

    तमिलनाडु: कांग्रेस-DMK में सीट शेयरिंग फाइनल, खड़गे ने स्टालिन से बात कर सुलझाया फार्मूला

    0
    5
    तमिलनाडु: कांग्रेस-DMK में सीट शेयरिंग फाइनल, खड़गे ने स्टालिन से बात कर सुलझाया फार्मूला


    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए DMK और कांग्रेस के बीच गठबंधन की औपचारिकताएं आज पूरी हो गईं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात कर इस चुनावी डील को अंतिम रूप दिया. 

    इस समझौते के मुताबिक, कांग्रेस को राज्य की 28 विधानसभा सीटें दी गई हैं. कांग्रेस पहले 35 सीटों की मांग पर अड़ी हुई थी. इसके अलावा, गठबंधन के तहत कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट भी मिलेगी. दोनों दलों के बीच सीटों के चयन और संख्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी. 

    इस रणनीतिक फैसले के साथ ही तमिलनाडु की चुनावी जंग में विपक्षी खेमे के मुकाबले सत्ताधारी गठबंधन ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से की जाएगी.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here