पूरा देश होली के जश्न में डूबा हुआ है. इस बीच, मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर 78600 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 500 अंक टूटकर 24350 के करीब पहुंच गया है. वहीं बैंक निफ्टी भी 1000 अंक गिर चुका है.
बीएसई टॉप 30 शेयरों की बात करें तो टेक कंपनियों को छोड़कर बाकी 25 शेयर भारी गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. एल एंड टी के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. टाटा स्टील 5 फीसदी और अडानी पोर्ट 4 फीसदी गिरा है. महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो जैसे शेयर भी 4 फीसदी तक टूट चुके हैं.
निवेशकों को तगड़ा नुकसान
इस तगड़ी गिरावट के कारण निवेशकों के झटके में 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं. बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार को 456.9 लाख करोड़ रुपये था, जो बुधवार को घटकर 447.9 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसका मतलब है कि शेयर बाजार में आज निवेशकों की वैल्यू 9 लाख करोड़ रुपये घट चुकी है.
—- समाप्त —-



