More
    Home Home ईरान ने इज़रायल पर की मिसाइलों की नई बौछार, IDF ने एक्टिव...

    ईरान ने इज़रायल पर की मिसाइलों की नई बौछार, IDF ने एक्टिव किया एयर डिफेंस, पब्लिक के लिए जारी की चेतावनी

    0
    8
    ईरान ने इज़रायल पर की मिसाइलों की नई बौछार, IDF ने एक्टिव किया एयर डिफेंस, पब्लिक के लिए जारी की चेतावनी


    ईरान की तरफ से इज़रायल की ओर मिसाइलें की नई बौछार की गई है. इस बात की जानकारी इज़रायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दी है. रक्षा बलों ने तुरंत एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए हैं और मिसाइलों को रोकने की कार्रवाई जारी है.

    घटना के तुरंत बाद, होम फ्रंट कमांड ने प्रभावित इलाकों में मोबाइल फोन पर अलर्ट मैसेज भेजे हैं. मैसेज में जनता से आग्रह किया गया कि वे तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं और तब तक वहीं रहें जब तक अधिकारियों द्वारा अन्य निर्देश नहीं दिए जाते.

    जनता के लिए जारी निर्देश में लिखा गया है कि सुरक्षित स्थान छोड़ना केवल अधिकारिक अनुमति मिलने के बाद ही संभव है. निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह जन-जीवन बचाने के लिए महत्वपूर्ण है. प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे पैनिक न करें, बल्कि शांति बनाए रखें और निर्देशों का पालन करें.

    सुरक्षा विभाग अलर्ट

    IDF ने बताया कि मिसाइलों को रोकने के लिए उनकी सुपर एयर डिफेंस प्रणाली (Iron Dome सहित अन्य सिस्टम) सक्रिय कर दी गई हैं. इसके अलावा, नागरिक सुरक्षा विभाग और होम फ्रंट कमांड आपातकालीन तैयारियों और निगरानी में जुटे हैं.

    यह भी पढ़ें: क्या ‘डर्टी बम’ बना सकता है ईरान? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला

    सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, मिसाइल हमलों का उद्देश्य सीधे जन-हानि से ज्यादा दहशत और राजनीतिक संदेश देना हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि इज़राइल के एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया के सबसे आधुनिक हैं और आमतौर पर वे अधिकतर मिसाइलों को समय रहते रोक लेते हैं.

    हालांकि, इस पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन यह घटना क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ा सकती है और पड़ोसी देशों और वैश्विक समुदाय की चिंता का कारण बनी है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here