कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने 196 रन का टारगेट हासिल कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. जो भारत का टी20 में रिकॉर्ड रनचेज रहा. इसके साथ ही अब सेमीफाइनल की सारी तस्वीर भी साफ हो गई है.
भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को मुंबई में होगा. वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 4 मार्च को कोलकाता में होगी. वैसे भारत ने कोलकाता में जो जीत दर्ज की, उसके सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. सैमसन की 97* रन की विस्फोटक पारी मैच का टर्निंग पॉइंट बनी.
𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗶𝘁𝗹𝗲 𝗱𝗲𝗳𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗶𝗻𝘂𝗲𝘀 🇮🇳#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup 👏
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/45sjJydel9
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने ने वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में रनचेज को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.
सैमसन का क्लास, दबाव में मैच फिनिश
भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोक दिए. उनकी पारी में आक्रामकता और नियंत्रण का बेहतरीन संतुलन दिखा. उन्होंने न सिर्फ रनगति बनाए रखी बल्कि अंत तक टिककर मैच खत्म किया. सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने दो कैच भी लपके.
ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर भारत का ‘परफेक्ट रिकॉर्ड’
कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की यह लगातार पांचवीं जीत है. यहां भारत अब तक विंडीज से कभी नहीं हारा. यह किसी एक वेन्यू पर बिना हार के विपक्षी टीम पर सबसे ज्यादा जीतों की सूची में शामिल हो गया.
Take a bow, Sanju Samson 🙇♂️#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/8sDSdkiIWw
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
वर्ल्ड कप इतिहास का भारत का सबसे बड़ा सफल रनचेज
यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही, टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा सफल चेज 196 रन क्रॉस करने का हो गया है. भारत का पिछला रिकॉर्ड 173 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मीरपुर (2014) में था.
भारत के लिए वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी
सैमसन की 97* रन की पारी भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनी. इस सूची में शीर्ष पर अब भी सुरेश रैन का 2010 में बनाया गया 101 रन है.
सेमीफाइनल रिकॉर्ड की बराबरी
इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड इंग्लैंड और पाकिस्तान की बराबरी पर ला दिया.
बिना हारे किसी जगह पर किसी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे अधिकतम T20I जीत
6 पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज कराची में
6 भारत vs आयरलैंड मलाहाइड में
5 ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड ऑकलैंड में
5 न्यूजीलैंड vs जिम्बाब्वे हरारे में
5 पाकिस्तान vs बांग्लादेश लाहौर में
5 पाकिस्तान vs जिम्बाब्वे रावलपिंडी में
5 भारत vs वेस्टइंडीज कोलकाता में *
T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा इंडिविजुअल स्कोर
101 सुरेश रैना vs साउथ अफ्रीका ग्रोस आइलेट 2010
97*संजू सैमसन vs वेस्टइंडीज ईडन गार्डन्स 2026
92 रोहित शर्मा vs ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 2024
89*विराट कोहली vs वेस्टइंडीज वानखेड़े 2016
84*सूर्यकुमार यादव vs साउथ अफ्रीका वानखेड़े 2026
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा सफल चेज़
230 इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका वानखेड़े 2016
206 साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज वांडरर्स 2007
196 भारत बनाम वेस्टइंडीज ईडन गार्डन्स 2026 *
195 साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा, डलास 2024
193 वेस्टइंडीज बनाम भारत वानखेड़े 2016
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा सेमीफाइनल में पहुंचना
6 पाकिस्तान (2007, 2009, 2010, 2012, 2021, 2022)
6 भारत (2007, 2014, 2016, 2022, 2024, 2026)
6 इंग्लैंड (2010, 2016, 2021, 2022, 2024, 2026)
मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज: 195/4
भारत: 199/5 (19.2 ओवर)
भारत 5 विकेट से जीता (4 गेंद बाकी)
प्लेयर ऑफ द मैच: संजू सैमसन (97*)
अलग-अलग लेंथ पर वेस्टइंडीज पेसर्स की जमकर धुनाई
भारतीय बल्लेबाजों ने खास तौर पर फुल लेंथ गेंदों को निशाना बनाया:
Full (6 मीटर से कम): 3 विकेट पर 83 रन | रनरेट 11.06
Good Length (6–8 मीटर): 0 विकेट पर 29 रन | रनरेट 7.25
Short (8 मीटर से ज्यादा): 1 विकेट पर 17 रन | रनरेट 9.28
यानी जैसे ही गेंद फुल हुई, भारतीय बल्लेबाजों ने उसे बाउंड्री में बदला.
—- समाप्त —-


