More
    Home Home ‘खामेनेई की मौत पर आंसू’, भड़के हिना खान के पति, लगाई फरहाना...

    ‘खामेनेई की मौत पर आंसू’, भड़के हिना खान के पति, लगाई फरहाना की क्लास? बोले- गद्दारी…

    0
    8
    ‘खामेनेई की मौत पर आंसू’, भड़के हिना खान के पति, लगाई फरहाना की क्लास? बोले- गद्दारी…


    बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट रहीं फरहाना भट्ट विवाद का शिकार हो गई हैं. हाल ही में उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया था. खबरों के मुताबिक 28 फरवरी को तेहरान में इजरायल और अमेरिका के हमलों में उनकी मौत हुई थी. फरहाना ने कहा कि वह हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगे. एक्ट्रेस ने साथ ही अल्लाह से उनकी शहादत कबूल करने की दुआ की.

    फरहाना का खामेनेई पर दिया ये बयान ना तो यूजर्स पचा पा रहे हैं और ना ही एक्ट्रेस हिना खान के पति रॉकी जायसवाल इससे इत्तेफाक रखते हैं. बिना नाम लिए रॉकी ने इस पर अपना तीखा रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कोई किसके लिए शोक मनाता है, जब तक वह निजी तौर पर हो. लेकिन अगर कोई इसे पब्लिकली करता है, तो सार्वजनिक आलोचना भी झेलनी पड़ती है.

    रॉकी ने कसा तंज

    2 मार्च को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉकी ने लिखा- इन लोगों को मैंने कभी किसी भारतीय के लिए इतना प्यार या आंसू बहाते नहीं देखा. न सैनिकों के लिए, न हमलों के पीड़ितों के लिए, न सरकारी पुलिस के लिए, यहां तक कि महान एपीजे अब्दुल कलाम के लिए भी नहीं. जो लोग आपकी रक्षा करते हैं, उन्हीं के साथ गद्दारी और विदेशियों के लिए शोक, जो हमेशा आपके देश के खिलाफ खड़े रहे. वफादारी ही सब कुछ है, और वफादारी सब कुछ साफ दिखा देती है.

    फरहाना का बयान

    इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए फर्र्हाना ने कहा- वो ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. वो हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और अल्लाह उनकी शहादत कबूल करे. कश्मीरी लोग इस खबर से बहुत आहत हैं, सबका दिल दहल चुका है.

    उन्होंने आगे कहा- आप यकीन नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं सोई ही नहीं. आज जब मैंने नमाज पढ़ी तो बहुत दुखी थी, क्योंकि ये नहीं होना चाहिए था. बहुत लोगों के लिए वो मसीहा थे. वो हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे.

    अलग-अलग जगहों पर अलग प्रतिक्रिया

    फरहाना का बयान यूजर्स को भी नागवार गुजरा है. कमेंट कर लोग कह रहे हैं कि ये उनकी शहादत की बात कर रही हैं, जिनके उसूलों पर ये खुद नहीं चलतीं. वहीं कई ने कहा कि- फरहाना आप हिजाबी नहीं है, लेकिन खामेनेई की मौत से आप सो नहीं पाईं, ये बात कुछ हजम नहीं हो रही. वहीं कुछ ने सलाह दी कि- जब पूरी बात पता हो, वहां मुंह बंद रखना चाहिए. 

    ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत की पुष्टि के बाद श्रीनगर के कुछ इलाकों में रविवार को विरोध प्रदर्शन हुए. वहीं दूसरी ओर, तेहरान और ईरान के अन्य शहरों में कई लोग जश्न मनाते भी नजर आए. कुछ लोग सड़कों पर नाचते, गाड़ियां बजाते, पटाखे फोड़ते दिखे, तो कुछ भीड़ ने हिजाब हवा में लहराए और नारेबाजी की.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here