More
    Home Home ‘कुवैत ने गलती से मार गिराए हमारे तीन फाइटर जेट्स’, F-15 क्रैश...

    ‘कुवैत ने गलती से मार गिराए हमारे तीन फाइटर जेट्स’, F-15 क्रैश पर अमेरिका का बयान

    0
    8
    ‘कुवैत ने गलती से मार गिराए हमारे तीन फाइटर जेट्स’, F-15 क्रैश पर अमेरिका का बयान


    अमेरिकी सेना ने सोमवार को बताया कि ईरान के हमलों के दौरान एक लड़ाकू मिशन में कुवैत ने ‘गलती से’ अमेरिकी वायुसेना के तीन एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले शामिल थे. यह पहली बार है जब युद्ध में ईरान के पुराने लड़ाकू विमान बेड़े ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है.

    सेंट्रल कमांड ने कहा, ‘US एयर फोर्स के फाइटर जेट्स को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया.’ सभी छह एयरक्रू सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है. कुवैत ने इस घटना को स्वीकार किया है और जारी अभियान में सहयोग के लिए अमेरिकी सेना ने कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों के प्रति आभार जताया है.

    क्रैश हुए F-15 के वीडियो वायरल
    कुवैत में गिराए गए F-15 लड़ाकू विमानों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वायरल वीडियो में विमान के क्रैश होने से ठीक पहले पायलट को इजेक्ट होते देखा जा सकता है. वहीं दूसरे वीडियो में जेट गिरने के बाद एक फाइटर पायलट को स्थानीय लोगों और कुवैती अधिकारियों द्वारा सुरक्षित बचाते हुए दिखाया गया है.

    F-15 क्या है और अमेरिका के पास कितने हैं?
    F-15 स्ट्राइक ईगल एक 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जिसका इस्तेमाल एयर सुपीरियॉरिटी हासिल करने और स्ट्राइक मिशन चलाने के लिए किया जाता है. फिलहाल अमेरिका के पास दुनिया भर में तैनात करीब 334 F-15 लड़ाकू विमान हैं.

    F-15C Eagle: 108 विमान (एयर नेशनल गार्ड)

    F-15D Eagle: 8 विमान

    F-15E Strike Eagle: 218 विमान (एक्टिव ड्यूटी)

    F-15EX Eagle II: 8 विमान (सेवा में, और ऑर्डर पर)

    कुल: 334 F-15 विमान सक्रिय सेवा में

    मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव
    F-15 विमानों को गिराए जाने की घटना ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है. अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं.

    ईरान अब पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है और खामेनेई की मौत का बदला लेने की बात कह रहा है. वहीं अमेरिका और इजरायल ने ईरान को आगे तनाव न बढ़ाने की चेतावनी दी है.

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here