More
    Home Home US-Israel Attacks Iran LIVE: ‘चार हफ्तों तक चल सकता है युद्ध…’, ईरान...

    US-Israel Attacks Iran LIVE: ‘चार हफ्तों तक चल सकता है युद्ध…’, ईरान के साथ संघर्ष पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान

    0
    5
    US-Israel Attacks Iran LIVE: ‘चार हफ्तों तक चल सकता है युद्ध…’, ईरान के साथ संघर्ष पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान


    अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ईरान पर भीषण हमले किए जो दूसरे दिन भी जारी हैं. इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में टकराव बढ़ता जा रहा है.  दूसरी तरफ खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने भी अपने तेवर से बता दिया है कि वो रुकने वाला नहीं है. ईरान की जामकरान मस्जिद पर इंतकाम का लाल झंडा फहराया गया है.

    ईरान ने जवाबी हमले में ‘करारा’ जवाब देने का दावा करते हुए इजरायल और मिडिल ईस्ट में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. मिडिल ईस्ट के देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं, जबकि कई देशों ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें गैर-ज़रूरी मूवमेंट से बचने के लिए कहा गया है.

    मौजूदा घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक वार्ताओं की चर्चा थी. गुरुवार को जिनेवा में दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई थी और आज नए दौर की बातचीत प्रस्तावित थी, लेकिन इजरायल की सैन्य कार्रवाई ने इस कूटनीतिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    ईरान-इजरायल संघर्ष से जुड़े हर लाइव अपडेट के लिए LIVE ब्लॉग के साथ बने रहें…



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here