More
    Home Home सबकुछ तबाह, चारों ओर धुंआ-धुंआ… तेहरान में इजरायल के ताजा हमले का...

    सबकुछ तबाह, चारों ओर धुंआ-धुंआ… तेहरान में इजरायल के ताजा हमले का देखें वीडियो

    0
    5
    सबकुछ तबाह, चारों ओर धुंआ-धुंआ… तेहरान में इजरायल के ताजा हमले का देखें वीडियो


    इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने ईरान के खिलाफ अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान को जारी रखा हुआ है. इस ऑपरेशन के तहत इजरायली वायुसेना ने आज भी तेहरान और पश्चिमी ईरान में स्थित कई सैन्य ठिकानों पर आज फिर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. 

    IDF द्वारा जारी किए गए ताजा फुटेज में तेहरान के आसमान में केवल आग की लपटें और धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है, जो हमले की भयावहता को बयां कर रहा है.

    इजरायली सेना ने अब से कुछ देर पहले एक वीडियो रिलीज करते हुए कहा कि कुछ ही मिनट पहले तेहरान में “ईरानी आतंकी शासन” के मुख्य मुख्यालय (Headquarters) को निशाना बनाकर सटीक हमला किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शक्तिशाली मिसाइलों ने पल भर में कंक्रीट के मजबूत ढांचे को मलबे के ढेर में बदल दिया. IDF ने बयान जारी कर कहा है कि यह स्ट्राइक उस सिस्टम पर सीधा प्रहार है जो क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहा था.

    यह भी पढ़ें: तेहरान के सीने पर वार, इजरायल ने चेतावनी देने के बाद बरसाईं ताबड़तोड़ मिसाइलें, देखें नए हमले का वीडियो

    इजरायली लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी ईरान में स्थित सैकड़ों लक्ष्यों को भेदा है. इनमें मुख्य रूप से ईरान की मिसाइल लॉन्चिंग साइट्स, हथियार डिपो और सैन्य प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं. IDF के प्रवक्ता ने बताया, “वायुसेना ने सैकड़ों सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिनमें पश्चिमी ईरान में ईरानी शासन के लॉन्चर और रणनीतिक ठिकाने शामिल हैं.”

    इजरायल द्वारा जारी इन वीडियो ने ईरान की वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense) की विफलताओं को उजागर कर दिया है. जहां तेहरान के उत्तर में धमाकों की आवाज रुकने का नाम नहीं ले रही, वहीं इजरायल ने स्पष्ट कर दिया है कि यह तो बस शुरुआत है. इन हमलों ने मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन को पूरी तरह हिला दिया है. पूरी दुनिया अब इस बात को लेकर खौफ में है कि क्या ईरान इस विनाशकारी चोट के बाद पलटवार करेगा या यह युद्ध उसके पतन का कारण बनेगा.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here