More
    Home Home संजू के लिए ‘सूर्य नमस्कार’, सेमीफाइनल का टिकट मिलने पर दिखा भारत...

    संजू के लिए ‘सूर्य नमस्कार’, सेमीफाइनल का टिकट मिलने पर दिखा भारत का अनोखा विक्ट्री मूमेंट

    0
    2
    संजू के लिए ‘सूर्य नमस्कार’, सेमीफाइनल का टिकट मिलने पर दिखा भारत का अनोखा विक्ट्री मूमेंट


    आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंद दिया. मैच के हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए. मैच जीतने के बाद डगआउट में जाते वक्त कप्तान सूर्य कुमार यादव ने संजू सैमसन का हैट्स ऑफ से स्वागत किया. उन्होंने अपनी टोपी निकालकर संजू के सामने सर झुका दिया.

    टॉस जीतकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी चुनी. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा. भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया मैच दोनों टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल जैसा अहम था, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो गया.

    भारत की पारी का हाल
    196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को संतुलित शुरुआत दिलाई. हालांकि तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पांचवें ओवर में ईशान किशन भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/2 था.

    इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने पारी संभाली और तेजी से रन जुटाए. दोनों ने जोखिम से बचते हुए शानदार शॉट खेले. संजू सैमसन ने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 10 ओवर तक भारत का स्कोर 98/2 पहुंच गया.

    दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी 11वें ओवर में टूटी, जब सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा ने संजू का अच्छा साथ दिया. दोनों ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे, लेकिन 15वें ओवर में 25 गेंदों में बनी 42 रन की साझेदारी खत्म हो गई, जब तिलक वर्मा 27 रन (15 गेंद) बनाकर आउट हुए.

    आखिरी ओवरों का रोमांच
    अंतिम पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 50 रन चाहिए थे और क्रीज पर हार्दिक पंड्या व संजू सैमसन मौजूद थे. 16वें ओवर में दोनों ने 14 रन जुटाए, जिससे भारत को 24 गेंदों में 36 रन की जरूरत रह गई. 17वें ओवर में 11 रन आए और समीकरण 18 गेंदों में 25 रन का हो गया. 18वें ओवर में भारत ने 8 रन बनाए, जिससे आखिरी दो ओवर में 17 रन चाहिए थे.

    19वें ओवर में हार्दिक पंड्या आउट हो गए, उस समय भारत को 10 गेंदों में 17 रन की दरकार थी. लेकिन तब भी भारत ने इस ओवर में 10 रन जोड़ लिए. आखिरी ओवर में भारत को 7 रन चाहिए थे. जिसे संजू सैमसन ने दो गेंदों में ही चेज कर लिया. संजू सैमसन ने इस मैच में 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान में 12 चौके और 4 छक्के जड़े.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here