More
    Home Home यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, CM योगी...

    यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, CM योगी ने दी थी चेतावनी

    0
    3
    यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, CM योगी ने दी थी चेतावनी


    गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी जीशान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान जीशान को दो गोलियां लगीं. उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जीशान अमरोहा का रहने वाला था.

    सीएम योगी ने दी थी चेतावनी

    यह मुठभेड़ लोनी इलाके में हुई. घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पूरे मामले की जांच जारी है. इससे एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का बयान दिया था. इसके अगले ही दिन आरोपी एनकाउंटर में मारा गया.

    गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो हमलावर सलीम के दफ्तर में घुसे थे और उन्होंने चाकू से गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए थे. गंभीर रूप से घायल सलीम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी गर्दन का ऑपरेशन किया जा चुका है और एक अन्य सर्जरी होनी है. उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है.

    वीडियो कंटेंट को लेकर मिलती थी धमकी

    सलीम वास्तिक खुद को ‘एक्स मुस्लिम’ बताते हैं और यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं. उनके वीडियो कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार विरोध और धमकियां मिलने की बात सामने आई थी. बताया जा रहा है कि लगातार बयानबाजी के कारण वो कुछ लोगों के निशाने पर थे.

    हमले के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here