More
    Home Home थलपति विजय का होगा तलाक? बेटे ने पिता को किया सोशल मीडिया...

    थलपति विजय का होगा तलाक? बेटे ने पिता को किया सोशल मीडिया पर ‘अनफॉलो’, फैंस हैरान

    0
    2
    थलपति विजय का होगा तलाक? बेटे ने पिता को किया सोशल मीडिया पर ‘अनफॉलो’, फैंस हैरान


    तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय इस समय पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरह से स्ट्रगल कर रहे हैं. एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ सेंसर बोर्ड के चक्कर में थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पा रही. वहीं दूसरी तरफ अब उनकी मैरिड लाइफ चर्चा में आ गई है. 27 साल बाद उनकी शादी टूटने की खबरें सामने आ रही हैं. 

    थलपति विजय की टूट रही शादी?

    खबरों की मानी जाए, तो थलपति विजय की पत्नी संगीता ने एक्टर के खिलाफ कोर्ट में तलाक का केस फाइल किया है. याचिका में तलाक का कारण विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर बताया जा रहा है. हालांकि ना तो विजय और ना ही संगीता ने अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट या सफाई दी है. लेकिन फैंस के बीच इस खबर ने सनसनी सी मचा दी है. हर कोई उस एक्ट्रेस का नाम खोजने में जुट गया है जिसका विजय के साथ एक्सट्रा-मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है. 

    थलपति विजय की पर्सनल लाइफ में फिलहाल भूचाल सा आ चुका है. इसी बीच अब ऐसी भी खबरें सामने आने लगी हैं कि उनके बेटे जेसन संजय ने अपने पिता को सोशल मीडिया पर ‘अनफॉलो’ कर दिया है. चूंकि उनके पिता विजय और मां संगीता के अलग होने की खबरें फैली हुई हैं, इसलिए इस बात को यूजर्स ने हाल ही में नोटिस किया है. उन्हें इंस्टाग्राम पर जेसन की फॉलोइंग लिस्ट में विजय का नाम नहीं दिखा है. 

    जेसन संजय की फॉलोइंग लिस्ट

    जेसन संजय को लेकर हो रहे इस दावे पर कई लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि वो अपने पिता को पहले से ही फॉलो नहीं करते. इसलिए ऐसा कहना गलत होगा. विजय का इंस्टाग्राम अकाउंट भी किसी यूजर को फॉलो नहीं करता है. 

    थलपति विजय की शादी अपनी पत्नी संगीता से अगस्त 1999 में हुई थी. दोनों ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेडिंग की और फिर चेन्नई में एक रिसेप्शन भी रखा था. शादी के बाद, एक्टर एक बेटी और बेटे के पिता बने. विजय तब तमिल सिनेमा में अपनी धाक जमाने की कोशिश में लगे थे. शादी के कुछ सालों बाद ही वो वहां से स्टार बन गए और अब धीरे-धीरे करके वो सुपरस्टार बन चुके हैं. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here