‘हमलों में खामेनेई के मारे जाने की संभावना…’, नेतन्याहू का बड़ा दावा
Posted by :- Nitin
Israel Strikes Iran: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया को बताया कि हमने खामेनेई के परिसर को नष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमने अपने ऑपरेशन में रिवोल्यूशनरी गार्ड कमांडरों और वरिष्ठ परमाणु अधिकारियों को मार दिया है. उन्होंने ये भी दावा किया कि ऐसे कई संकेत है जो बता रहे हैं कि खामेनेई अब नहीं रहे.
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में, ‘हम आतंकी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे. इजरायल ईरानी जनता के लिए ऐसे हालात पैदा करेगा, जिससे वह तानाशाही की बेड़ियों से मुक्त हो सकें.’
नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान जब तक आवश्यक होगा तब तक जारी रहेगा. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ‘ऐतिहासिक नेतृत्व’ के लिए धन्यवाद दिया.
नेतन्याहू ने कहा, ‘वह एक ऐसे नेता हैं जो अपने वादे निभाते हैं.’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये अभियान ‘शांति, सच्ची शांति’ की ओर ले जाएगा. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने युद्ध इसलिए छेड़ा, ताकि उस स्थिति को मौलिक रूप से बदला जा सके, जिसमें ईरान परमाणु हथियार बनाने की राह पर था, जिससे वह अपने पड़ोसियों के खिलाफ अपनी धमकियों को काफी हद तक बढ़ा सकता था.
वहीं, IDF का कहना है कि ईरानी शासन का खतरा न केवल इजराइल के लिए खतरा है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए खतरा है.


