More
    Home Home GF की वजह से सैफ अली खान डेब्यू फिल्म से हुए बाहर?...

    GF की वजह से सैफ अली खान डेब्यू फिल्म से हुए बाहर? डायरेक्टर ने 34 साल बाद बताया सच

    0
    6
    GF की वजह से सैफ अली खान डेब्यू फिल्म से हुए बाहर? डायरेक्टर ने 34 साल बाद बताया सच


    सैफ अली खान बॉलीवुड के मेगा स्टार हैं जिनकी फिल्मोग्राफी शानदार है और उनके पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. लेकिन उनकी शुरुआत उतार-चढ़ाव वाली रही है. एक्टर 1992 की फिल्म ‘बेखुदी’ से डेब्यू करने वाले थे, जिसमें उनके साथ काजोल थीं. फिल्म को लेकर कई कॉन्ट्रोवर्सी में से एक सैफ का इससे बाहर होना था. जानिए आखिर इसकी वजह क्या थी?

    दरअसल फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल ने कथित तौर पर उनसे कहा था कि या तो अपनी उस समय की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लें या फिल्म जारी रखें. डायरेक्टर राहुल ने अब इस बारे में अपनी बात शेयर की है.

    राहुल रवैल ने सैफ पर दिया बयान
    SCREEN से बात करते हुए राहुल रवैल ने उन अफवाहों को गलत बताया कि उन्होंने सैफ अली खान से अपनी लेडीलव और अपनी डेब्यू फिल्म में से किसी एक को चुनने के लिए कहा था. इन अटकलों को खारिज करते हुए, फिल्ममेकर ने कहा, ‘नहीं, यह गलत है. सैफ इस बारे में गलत थे.’ राहुल ने दावा किया कि उस समय, सैफ गैर-जिम्मेदार थे और शूटिंग के लिए नहीं आते थे, जिससे उन्हें स्ट्रेस होता था.’

    सैफ अली खान उस समय बार-बार ऐसा करते थे. रवैल ने कहा, ‘लेकिन उसने बहुत अच्छा काम किया है. वह इतने सालों में बदल गया है, और कहा कि जब वह काम कर रहा होता है, तो वह उम्मीद करता है कि लोग अपना काम करें.’ सैफ के फिल्म छोड़ने से काफी चर्चा हुई क्योंकि उसने न सिर्फ मुहूर्त सीन फिल्माया था बल्कि फिल्म के लिए एक गाना भी शूट किया था.

    वहीं, एक अन्य इंटरव्यू में सैफ ने इस बारे में कहा था, ‘स्ट्रगल का मतलब क्या होता है? ऑटो रिक्शा में बैठो और 10 चक्कर काटो. किसी के ऑफिस में 3 घंटे के लिए बैठो. इसे स्ट्रगल कहते हैं. मेरा स्ट्रगल भी था, लेकिन अलग था. मुझे अपनी पहली फिल्म से निकाल दिया गया क्योंकि मेरे डायरेक्टर साहब ने कहा था कि तुम अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दो या फिर फिल्म करो.’

    यह कहने के बाद, सैफ ने 1993 में यश चोपड़ा की परंपरा से शोबिज में कदम रखा. इस एक्शन-ड्रामा में सुनील दत्त, विनोद खन्ना, आमिर खान, नीलम कोठारी, रवीना टंडन और राम्या कृष्णा (अपनी पहली फिल्म में) ने भी काम किया था.

    राहुल रवैल करना चाहते हैं काम
    वहीं राहुल रवैल से जब पूछा गया कि उन्होंने काफी समय से कोई मूवी डायरेक्ट नहीं की तो बोले, जी हां. मुझे फिल्म डायरेक्ट करने का बहुत मन है लेकिन मुझे कोई लेना नहीं चाहता. मुझे कोई फिल्म ऑफर नहीं देता. ‘

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here