More
    Home Home पालकी में सवार होकर साजन विजय देवरकोंडा के घर गईं रश्मिका मंदाना,...

    पालकी में सवार होकर साजन विजय देवरकोंडा के घर गईं रश्मिका मंदाना, शाही शादी की अनदेखी फोटोज वायरल

    0
    9
    पालकी में सवार होकर साजन विजय देवरकोंडा के घर गईं रश्मिका मंदाना, शाही शादी की अनदेखी फोटोज वायरल


    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी के बीच रॉयल वेडिंग की. दोनों ने अपनी शादी की फोटोज शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया. तस्वीरों में दोनों एक परफेक्ट कपल लग रहे थे. दोनों को लगातार फैंस का प्यार मिल रहा है, साथ ही उनके वेडिंग आउटफिट से लेकर भारी-भरकम गोल्ड ज्वेलरी तक, हर चीज की चर्चा हो रही है. रश्मिका की शादी की अनदेखी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.

    पालकी में संवार हुईं रश्मिका मंदाना

    रश्मिका और विजय ने अपनी शादी के लिए इवेंट डिजाइनिंग कंपनी आरवीआर को चुना था. अब इवेंट प्लानिंग कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कपल की शादी से अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वेन्यू की सजावट की खूबसूरती और पारंपरिक डिटेल्स को देखा जा सकता है. पहली तस्वीर में रश्मिका पालकी के अंदर बैठी पोज कर रही हैं. इसे डोली भी कहा जाता है, जो दक्षिण भारतीय शादियों में इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक, अक्सर सुंदर सजावट वाली पालकी होती है. इसमें दुल्हन को उसके मायके से ससुराल ले जाया जाता है. यह उसकी मायके से विदाई और नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक होती है. रश्मिका मुस्कुरा रही थीं और हार्ट साइन बना रही हैं.

    पोस्ट की बाकी तस्वीरों में खूबसूरत फूलों की सजावट, सीटिंग अरेंजमेंट, पूरा वेडिंग मंडप और अन्य डिटेल्स दिखाई दे रहा है. एक फोटो में दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा हाथ में तलवार लिये बैठे हैं. उनके आगे एक पर्दा है, जिसपर दुर्गा सप्तशती का शक्तिशादी मंत्र ‘सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्ये त्रंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते’ लिखा हुआ है. शादी की अन्य डिकोरेशन में भी इसी मंत्र का इस्तेमाल हुआ है. माना जाता है कि ये मंत्र सुख-शांति और सुरक्षा लाता है. पोस्ट के एक और फोटो में विजय और रश्मिका के इनिशियल्स ‘VR’ भी खास डिजाइन में लिखे हैं.

    पति विजय पर रश्मिका ने लुटाया था प्यार

    26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में शादी की थी. इसी शाम दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक दूसरे पर प्यार लुटाया और अपने पति-पत्नी होने का ऐलान किया था. रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था,  अब आपके सामने पेश हैन मेरा पति. मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास करवाया, वो इंसान जिसने मुझे सुकून में जीना सिखाया. वो इंसान जिसने मुझे हर रोज कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझे ये बताया कि मैं वो सब हासिल कर सकती हूं जो मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी.’

    उन्होंने आगे लिखा था, ‘वो इंसान जिसने मुझे कभी नहीं रोका कि कोई देख रहा है तो डांस मत करो… वो इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ ट्रैवल करने का सबसे अच्छा एहसास करवाया, और यकीन मानिए मैं इस इंसान पर एक पूरी किताब लिख सकती हूं. मैं वो औरत बन गई हूं जो मैं हमेशा बनना चाहती थी, क्योंकि तुमने ही मुझे वो औरत बनाया है जो आज हूं मैं वाकई बहुत ब्लेस्ड हूं.’

    शादी से पहले सालों छिपाया रिश्ता

    रश्मिका और विजय ने शुरुआत से ही अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से छिपाकर रखा था. दोनों हमेशा कहते रहे कि वे सिर्फ दोस्त हैं, लेकिन 2020 से फैंस ने नोटिस करना शुरू कर दिया था कि रश्मिका, विजय के घर जाती हैं और दोनों साथ छुट्टियां मनाते हैं. 2022 में उनके रिलेशनशिप की अफवाहें और तेज हो गई थीं. अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक इंटीमेट सेरेमनी में उनकी सगाई हुई, जिसमें सिर्फ दोनों के करीबी लोग शामिल थे. कपल ने रिलेशनशिप को ऑफिशियल तौर पर शादी से कुछ दिन पहले ही कन्फर्म किया था. उन्होंने अपने फैंस के दिए नाम ‘विरोश’ का इस्तेमाल करते हुए ऐलान किया था कि दोनों शादी कर रहे हैं और सभी की दुआएं चाहते हैं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here