More
    Home Home नोटों से भरा प्लेन हाईवे पर हो गया क्रैश, हर तरफ बिखरे...

    नोटों से भरा प्लेन हाईवे पर हो गया क्रैश, हर तरफ बिखरे नोट… देखते ही बटोरने लगे लोग

    0
    7
    नोटों से भरा प्लेन हाईवे पर हो गया क्रैश, हर तरफ बिखरे नोट… देखते ही बटोरने लगे लोग


    बोलीविया में शुक्रवार की शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया. वायुसेना का एक हरक्यूलिस प्लेन देश के सेंट्रल बैंक के लिए नए नोट लेकर जा रहा था, जो खराब मौसम की वजह से क्रैश हो गया. इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

    स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, सैन्य विमान ने सांता क्रूज शहर से उड़ान भरी थी. जब विमान ला पाज़ के पास ‘एल ऑल्टो’ हवाई अड्डे पर उतरा, तो वो रनवे पर फिसल गया और पास की एक सड़क पर जा गिरा. 

    नोट बटोरने की लूट मची

    सोशल मीडिया पर इस हादसे के वीडियो वायरल हैं, जिनमें बेहद हैरान करने वाला नजारा दिखा. विमान गिरते ही उसमें रखे नए नोट सड़क पर बिखर गए. मलबे के चारों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वो जमीन पर पड़े पैसे बटोरने लगे.

    भीड़ को हटाने और स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.

    यह भी पढ़ें: अजित पवार प्लेन क्रैश: DGCA का VSR वेंचर्स पर शिकंजा, 4 विमान ‘ग्राउंड’ करने की तैयारी

    एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट फिलहाल बंद

    बता दें कि इस हादसे के बाद एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. बोलीविया की राष्ट्रीय एयरलाइन ने बताया है कि उनके बेड़े का नहीं था.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here