More
    Home Home अगर T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगी भिड़ंत…...

    अगर T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगी भिड़ंत… जानिए पूरा समीकरण

    0
    13
    अगर T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो किससे होगी भिड़ंत… जानिए पूरा समीकरण


    आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना 1 मार्च (रविवार) को वेस्टइंडीज से होना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का मौजूदा टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा. भारत इस मुकाबले में फेवरेट है क्योंकि टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी संतुलन शानदार है.

    भारतीय टीम ने सुपर-8 की शुरुआत साउथ अफ्रीका के हाथों हार से की थी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत के साथ भारतीय टीम का आत्मविश्वास वापस आ चुका है. अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करती है तो उसका सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से हो सकता है. इंग्लैंड ग्रुप-2 में अपने तीनों मैच जीतकर अंकतालिका में टॉप पर रहा है.

    देखा जाए तो भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराने पर 4 अंकों के साथ ग्रुप-1 में कम से कम दूसरा स्थान जरूर हासिल करेगी. पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका का रहना लगभग तय है क्योंकि इस टीम के अभी ही 4 अंक है, साथ ही नेट रनरेट भी भारत और वेस्टइंडीज की तुलना में इसका काफी बेहतर है. साउथ अफ्रीका का आखिरी सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को जिम्बाब्वे से है, जहां उसके जीत हासिल करने की संभावना पूरी दिख रही है.

    ग्रुप-1 की ताजा अंकतालिका

    बता दें कि ग्रुप-1 में पहले स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप-2 की दूसरी रैंक टीम से सेमीफाइनल खेलेगी. जबकि ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का सामना ग्रुप-2 की टेबल टॉपर टीम से होगा. 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड या पाकिस्तान से हो सकती है. जबकि 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वले दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना भारत/वेस्टइंडीज से हो सकता है. भारत-पाकिस्तान के बीच तो सेमीफाइनल के आसार बहुत कम नजर आ रहे हैं.

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, लेकिन इस बार मुकाबला ज्यादा कड़ा होने की संभावना है. इंग्लैंड ने सुपर-8 स्टेज में बेहतरीन खेल दिखाया. उसने पहले श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया, फिर कप्तान हैरी ब्रूक के शानदार शतक की मदद से पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को मात दी.

    इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप में जोस बटलर, फिल साल्ट, हैरी ब्रूक और विल जैक्स जैसे धुरंधर शामिल हैं. हालांकि, भारत का गेंदबाजी डिपार्टमेंट इंग्लैंड के मुकाबले कहीं बेहतर है, जो मैच में निर्णायक साबित हो सकता है. पिछली बार टी20 इंटरनेशनल में भारत-इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे ही मुकाबला खेला गया था. तब अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 54 गेंदों में 135 रन बनाकर इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा दी थीं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here