More
    Home Home UP: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर पवन STF से मुठभेड़ में ढेर,...

    UP: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर पवन STF से मुठभेड़ में ढेर, 2016 में जज के गनर से लूटी पिस्टल बरामद

    0
    3
    UP: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर पवन STF से मुठभेड़ में ढेर, 2016 में जज के गनर से लूटी पिस्टल बरामद


    उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की टीम ने 27 फरवरी को आगरा के थाना एकता क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी गैंगस्टर पवन उर्फ कल्लू को मार गिराया. मुठभेड़ में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    पवन पुत्र संतराम निवासी सिरौली थाना लोनी गाजियाबाद का रहने वाला था. वह कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के मुकदमे में वांछित था. उस पर शासन की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वर्ष 2021 में हत्या के मामले में उस पर एक लाख का इनाम भी रह चुका था और वह दिल्ली से जेल गया था.

    50 हजार का इनामी गैंगस्टर पवन ढेर

    पुलिस के अनुसार पवन शासन द्वारा चिन्हित रणदीप भाटी अमित कसाना गैंग का शूटर था. उस पर हत्या के चार, रंगदारी के दो सहित 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. उसका संपर्क अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से भी बताया गया है.

    मुठभेड़ के बाद मौके से एसटीएफ टीम ने 9 एमएम की पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए. जांच में पता चला कि यह पिस्टल वर्ष 2016 में थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में एक कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी गई थी. उस समय वह एडिशनल सेशन जज के पीएसओ ड्यूटी पर तैनात थे.

    18 से ज्यादा मुकदमों में वांछित था पवन

    इस संबंध में थाना बिसरख में केस नंबर 247/16 धारा 279, 337, 392 और 427 आईपीसी में दर्ज है. एसटीएफ के अनुसार बरामद पिस्टल वही है जिसे पवन ने ग्रेटर नोएडा में जज के गनर से लूटा था.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here