पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग आक्रामक हो गई है. शुक्रवार की दरमियानी रातें पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान के काबूल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक की है. तालिबान ने रात को “बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान” शुरू किया, जिसमें पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमले किए गए. पाकिस्तान ने इसे “अनप्रोवोक्ड आक्रमण” बताया और तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए कई अफगान पोस्ट्स नष्ट कर दिए.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का कहना है कि वह अपने मुल्क के क्षेत्र की एकता और शांति से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा. दूसरी ओर, तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने ज़ोरदार पलटवार करने की चेतावनी दी है.
अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 26 फरवरी की रात को पाकिस्तानी सेना ने अफगानी क्षेत्र में वैसे हमले किए जिनमें महिलाओं और बच्चों की जान गई. मंत्रालय के अनुसार, अफगान सेनाओं ने पकतिका, पकतिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों में बदले की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेल दिया. इस लड़ाई में दो सैन्य बेस, 19 पोस्ट कब्जे में लिए गए और चार पोस्ट से पाकिस्तानी सैनिक फरार हो गए.
दोनों मुल्कों के बीच शुरू हुए संघर्ष से कतर-मध्यस्थता वाला युद्धविराम खतरे में है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ रही है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग पर सबसे पहले और सटीक जानकारी लेकर यहां मिलेगी. इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें और पाइए इस जंग की सबसे ताजा अपडेट. साथ ही जानिए, दुनिया इस युद्ध को लेकर किस तरह देख रही है.



