More
    Home Home अश्विन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की लगाई क्लास… अभिषेक शर्मा को...

    अश्विन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की लगाई क्लास… अभिषेक शर्मा को कहा था ‘स्लॉगर’

    0
    10
    अश्विन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की लगाई क्लास… अभिषेक शर्मा को कहा था ‘स्लॉगर’


    आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 30 बॉल पर 55 रन ठोक दिए. अभिषेक ने मौजदा टूर्नामेंट में लगातार तीन पारियों में शून्य के स्कोर बनाए थे, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन अभिषेक अब फॉर्म में लौट चुके हैं. अभिषेक की तूफानी इनिंग्स ने भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई.

    जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की क्लास लगाई है. पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन ने आमिर के उस बयान से असहमति जताई, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर (बल्ले से खेलने वाला) कहा था. आमिर ने कहा था कि अभिषेक के खेल में डिफेंसिव गियर नहीं है और वह केवल बड़े शॉट खेलने पर निर्भर हैं. हालांकि सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया.

    यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी पर गदगद हुए युवराज… इंस्टा पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बात

    अपने यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने साफ कहा कि अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहना गलत है. अश्विन कहते हैं, ‘आप उनके खेल के बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन वह स्लॉगर नहीं हैं. उनके पास आज के खेल में सबसे बेहतरीन बैट स्विंग में से एक है. हम सभी जानते हैं कि युवराज सिंह उनके मेंटर हैं. मुझे तो लगता है कि उनका बैट स्विंग युवराज से भी बेहतर है. इससे बेहतर बैट स्विंग मिलना मुश्किल है. जब भी अभिषेक गेंद को हिट करते हैं, वह बहुत दूर जाती है. लोग उन्हें स्लॉगर समझ लेते हैं, लेकिन उनकी एक कमी यह रही है कि वह हर गेंद पर इंटेंट दिखाने की कोशिश करते हैं.’

    गावस्कर ने भी अभिषेक की तारीफ की
    रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अभिषेक शर्मा की आक्रामकता को गलत तरीके से ‘स्लॉगिंग’ समझ लिया जाता है, जबकि उनकी तकनीक मजबूत है. पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अभिषेक की तारीफ की. गावस्कर ने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने आलोचकों को जवाब दिया.

    सुनील गावस्कर कहते हैं, ‘हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा कितने अच्छे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 55 रनों की इस पारी से अपने आलोचकों को शांत कर दिया. उन्होंने शुरुआत में थोड़ा समय लिया, उनकी बल्लेबाजी में एक तरीका था. उन्होंने ऑफ स्पिनर का सम्मान किया, बिना जोखिम लिए शांत और संयमित अंदाज में बैटिंग की. इस मैच में उन्होंने डिफेंसिव शॉट भी खेला, जो हम आमतौर पर उनसे नहीं देखते. यह देखकर मुझे हैरानी हुई.’

    लगातार तीन डक के बाद जिस तरह से अभिषेक शर्मा ने वापसी की, उसने यह दिखा दिया कि वह सिर्फ आक्रामक खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालने वाले बल्लेबाज भी हैं. अश्विन और गावस्कर जैसे दिग्गजों का समर्थन उनके आत्मविश्वास को और मजबूती देगा. अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या अभिषेक इस लय को आगे भी बरकरार रख पाते हैं…

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here