More
    Home Home ‘मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता’, CM धामी ने राहुल...

    ‘मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता’, CM धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- देवभूमि में नहीं गलेगी कांग्रेस की दाल

    0
    7
    ‘मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता’, CM धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- देवभूमि में नहीं गलेगी कांग्रेस की दाल


    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार की घटना को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ उन लोगों को संरक्षण देती है जो अपनी पहचान बदलकर समाज में भ्रम फैलाते हैं.

    CM ने कोटद्वार की घटना का हवाला देते हुए कहा, “कोई अपने नाम के आगे कुछ भी लगा ले हमें क्या लेना देना, लेकिन जैसे ही दीपक ने नाम के आगे मोहम्मद लगाया, कांग्रेस के युवराज (राहुल गांधी) ने उन्हें अपने महल में बुला लिया.” 

    धामी ने आगे कहा, “कल मीडिया वाले मुझसे पूछ रहे थे, तो मैंने कहा कि जब तक वह ‘दीपक’ था तब तक आपने नहीं बुलाया, नाम बदलते ही इफ्तार पार्टी का न्योता मिल गया. यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है.” 

    मुस्लिम महिलाओं और UCC पर बयान
    सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस के युवराज बताएं कि क्या उन्होंने कभी तीन तलाक, हलाला या बहु-विवाह से पीड़ित मुस्लिम बहनों का हाल जाना? इन कुरीतियों पर उनके मुंह में ताला लगा रहता है.” 

    उन्होंने आगे कहा, “पूरे प्रदेश में मुस्लिम बहनें मुझसे मिलती हैं और कहती हैं कि मोदी जी के मार्गदर्शन में जो UCC कानून आया है, उससे उन्हें इन कुरीतियों से आजादी मिली है. वे सरकार का धन्यवाद कर रही हैं.” देखें VIDEO:- 

    राष्ट्रवाद और अर्बन नक्सल का मुद्दा
    कांग्रेस को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह देवभूमि है, यहां का बच्चा-बच्चा राष्ट्रवाद की भावना के साथ बड़ा होता है. यहां ऐसी मानसिकता वाले लोगों की दाल नहीं गलने वाली. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, अर्बन नक्सल गैंग और टूलकिट सक्रिय हो गए हैं. ये लोग AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का सहारा लेकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं.” 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here