More
    Home Home हमारी गंदी फोटो वायरल कर रहे लोग…नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से बदसलूकी...

    हमारी गंदी फोटो वायरल कर रहे लोग…नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से बदसलूकी करने वाले कपल की सफाई

    0
    7
    हमारी गंदी फोटो वायरल कर रहे लोग…नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से बदसलूकी करने वाले कपल की सफाई


    दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र से एक नस्ल भेदी टिप्पणी का मामला सामने आया था. और इसको लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ. अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली पीड़ित महिलाओं के द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कपल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई. वही इस पूरे मामले को लेकर आरोपी हर्ष का कहना है कि सब कुछ एकतरफा बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जा रहा है जबकि ऐसा नहीं है. हालांकि, गुस्से में  कुछ बातें मैंने और मेरी पत्नी ने कही हैं जो गलत है उसके लिए मैं माफी मांगता हूं. सोशल मीडिया में मेरे खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, मीडिया ट्रायल हो रहा है, लेकिन मुझे अपने देश की पुलिस और न्यायपालिका पर भरोसा है.
     
    पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपी हर्ष ने बताया है कि पूरा मामला जो बताया जा रहा है वह नहीं है. इसमें कई बातें हैं जैसे सिर्फ डस्ट नहीं गिरा था बल्कि बड़े-बड़े पत्थर हमारे एसी पर आकर गिरे थे और जहां पत्थर गिरे थे वहां से आने-जाने का रास्ता है. तो मैं ऊपर गया और जो यह तोड़ रहा था उसको बोला. तभी यह लड़की आई और हमको गाली देने लगी. इस संबंध में मैंने पहले पुलिस को शिकायत दी है. पुलिस भी आई थी और इस दौरान यह सब हुआ. हालांकि हमने गुस्से में काफी कुछ कहा जिसके लिए माफी मांगते हैं . हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं थी जो कुछ हुआ गुस्से में हुआ.

    हर्ष ने कहा- इस दौरान उन लोगों ने भी बहुत कुछ भला बुरा हमें कहा है. एक तरफा बात दिखा कर मीडिया ट्रायल हो रहा है. सोशल मीडिया पर हमें टारगेट किया जा रहा है. हमारे फैमिली मेंबर के फोटो न्यूड फोटो के साथ लगाकर वायरल कराए जा रहे हैं. हम लोगों को धमकियां दी जा रही हैं हम लोग 3-4 दिनों से काफी परेशान है. ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि हम नॉर्थ ईस्ट के लोगों का अपमान करें.

    उन्होंने कहा- हम नॉर्थ ईस्ट के सपोर्ट में रहे हैं और हम सभी नॉर्थ ईस्ट के लोगों से इसके लिए माफी मांगते हैं. लेकिन इस पूरे मामले में हमारी भी सुनी जाए, एक तरफ के बात को सुनकर जजमेंट ना दिया जाए आगे उन्होंने कहा कि इस देश में न्यायपालिका है पुलिस है कानून है और हमें न्यायपालिका और कानून पर भरोसा है. जब सारी चीज सामने आएगी और सारे फैक्ट की जांच होगी तो सच सामने आएगा.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here