More
    Home Home ‘कौन करेगा मुझसे शादी? वो दस लड़कियों संग घूम रहा’, पवन सिंह...

    ‘कौन करेगा मुझसे शादी? वो दस लड़कियों संग घूम रहा’, पवन सिंह का नाम सुनते ही फूट पड़ीं अक्षरा सिंह

    0
    12
    ‘कौन करेगा मुझसे शादी? वो दस लड़कियों संग घूम रहा’, पवन सिंह का नाम सुनते ही फूट पड़ीं अक्षरा सिंह


    भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कभी प्यार में थे. उनका गहरा रिलेशनशिप रहा लेकिन फिर अचानक पवन ने अक्षरा का दिल तोड़ ज्योति सिंह से शादी कर ली. हालांकि उस बीच अक्षरा संग भी उनके रिश्ते में दरार आ चुकी थी. लेकिन ये रिश्ता खूब विवादों में रहा. अक्षरा बता चुकी हैं कि डेटिंग के दिनों में पवन ने उन पर कितनी ज्यादतियां की हैं. 

    अक्षरा का फूटा गुस्सा

    हाल ही में जब सिद्धार्थ कनन ने एक इंटरव्यू में उनसे पवन सिंह से अफेयर पर सवाल पूछा गया तो वो भड़क गईं. अक्षरा ने अपनी नाराजगी साफ जाहिर करते हुए कहा कि ये सवाल पवन सिंह से क्यों नहीं पूछे जाते. विवाद में ना पड़ने की बात कहते हुए अक्षरा ने अपनी जिंदगी और शादी का हवाला दिया. उन्होंने बताया कि वो भी शादी करके घर बसाना चाहती हैं. लेकिन इस विवाद के बीच कौन होगा जो उनका थामेगा, कौन इतनी ट्रोलिंग को झेलकर उनसे शादी करने को राजी होगा. ये बातें कहते हुए अक्षरा के आंसू भी छलक पड़े. 

    पवन का नाम तक नहीं सुनना चाहतीं अक्षरा

    अक्षरा बोलीं- इस बात को जमाना बीत चुका है. मुझे भी अपना जीवन बसाना है. एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती. वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उसको कोई सवाल नहीं पूछ रहा है. मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है. क्यों, सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं. ये मेरा गुनाह है क्या. एक अफेयर हो गया तो क्या हो गया, लटका दो मुझे फांसी पर फिर. अगर ऐसे सारे सवाल मेरे ही जीवन में आते रहें. मैं हर दूसरे तीसरे दिन सोशल मीडिया कवरेज में आ जाऊं. मेरा रील बना दिया जाए. मेरे वीडियोज आएं उसके साथ लिंक करके. तब तो मेरा जीवन कभी बचेगा ही नहीं. 

    पवन सिंह के चरित्र पर उठाई उंगली

    अक्षरा ने पवन सिंह के कैरेक्टर पर भी उंगली उठाई. इन दिनों पावर स्टार एक्ट्रेस महिमा सिंह का हाथ पकड़कर साथ चलते दिखाई दे रहे हैं. इस पर इनडायरेक्टली कमेंट करते हुए वो बोलीं- मैं तो ऐसे ही एक नाम के साथ चिपक कर रह जाऊंगी. कौन करेगा फिर मुझसे शादी. मेरे घर मे भी पेरेंट्स हैं, उनके भी इमोशन्स हैं. क्यों हमेशा ये एक सड़ा हुआ नाम, मेरे सामने ला दिया जाता है. वो लगातार इधर-उधर मुंह मारे जा रहा है. यही चल रहा है, उसका चरित्र क्या है. लोग उससे क्यों नहीं पूछते हैं, जो सरेआम घूम रहा है, सबको पता है.

    सवालों के घेरे में फंसी अक्षरा का छलका दर्द 

    अक्षरा ने आगे अपने आंसू पोंछते हुए अपना गुस्सा और जाहिर किया और कहा कि- अब लोग कहेंगे कि हर बार उसी का टॉपिक ले आती है. अरे मैं क्यों लाऊंगी, मुझसे पूछा जाता है हर बार. जैसे अभी आपने पूछा. अभी कहीं और जाऊंगी तो फिर से यही सवाल किया जाएगा. हो गई बहुत पुरानी बात, एक टाइम पर एक पॉडकास्ट में मैंने सारी बातें कह दी थी. मैंने तभी ये कहा था कि मैं अब इस टॉपिक पर बार-बार बात नहीं करूंगी. वो अतीत था, इसे लेकर नहीं घूम सकती.  

    अक्षरा ने आगे बताया कि वो अपनी आगे की जिंदगी को लेकर बेहद क्लियर हैं. वो कहती हैं- जो था मैंने क्लियर कहा, ए, बी, सी, हर एक बात बहुत आराम से. लेकिन अब लोग मुझे दोषी बनाना चाहते हैं, क्यों और किसलिए. मेरा कसूर क्या है. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here