More
    Home Home Crime Katha: रसूखदार पिता, कातिल बेटा और नीले ड्रम में लाश… लखनऊ...

    Crime Katha: रसूखदार पिता, कातिल बेटा और नीले ड्रम में लाश… लखनऊ के मानवेंद्र सिंह हत्याकांड की पूरी क्रोनोलॉजी

    0
    4
    Crime Katha: रसूखदार पिता, कातिल बेटा और नीले ड्रम में लाश… लखनऊ के मानवेंद्र सिंह हत्याकांड की पूरी क्रोनोलॉजी


    Lucknow Manvendra Singh Murder: अपने पिता के लिए वो जिगर का टुकड़ा था. उनकी उम्मीद और हौसला था. मगर उसी जिगर के टुकड़े ने अपने पापा के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. बेटे ने पहले बाप को गोली मारी, फिर उनकी लाश को टुकड़ों में काट डाला. उसी कातिल बेटे ने एसिड वाली खौफनाक साजिश रची. लाश के हाथ-पैर कहीं फेंके, सिर और धड़ नीले ड्रम में बंद कर दिया. दरअसल, यूपी में एक बार फिर मेरठ जैसी नीले ड्रम वाली खूनी साजिश सामने आई है. ये हत्या की ऐसी कहानी है, जिसे सुनकर रूह कांप जाए. ये ऐसा गुनाह है कि यकीन नहीं हो पाए.

    बेटे का खूनी खेल
    मेरठ में करीब साल भर पहले मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी की खातिर अपने पति के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे और उन्हें नीले ड्रम में सीमेंट से जमा दिया था. अब साल भर बाद कुछ वैसी ही सनसनीखेज वारदात लखनऊ में दोहराई गई है. जहां एक बेटे ने ऐसा खूनी खेल खेला है. जिससे एक मजबूत रिश्ता खून-खून हो गया. लखनऊ के रहने वाले शराब कारोबारी और पैथोलॉजी सेंटर के मालिक मानवेंद्र सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बेहद बेरहम तरीके से की गई इस हत्या का इल्जाम किसी और पर नहीं, बल्कि उनके 21 साल के बेटे अक्षत पर ही है.

    बेटे ने दर्ज कराई थी शिकायत
    दरअसल, मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे. उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके बेटे अक्षत ने ही दर्ज कराई थी. अक्षत ने पुलिस को बताया था कि 20 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे उसके पिता ने उसे जगाकर कहा कि वो दिल्ली जा रहे हैं, 21 फरवरी दोपहर तक लौट आएंगे. लेकिन तब से मानवेंद्र के तीनों मोबाइल फोन बंद हो गए. वो घर वापस नहीं आए.

    लंबी पूछताछ में खुला राज
    पुलिस ने अक्षत की तहरीर पर गुमशुदकी की रिपोर्ट दर्ज की और जांच का काम शुरू किया. पुलिस ने अक्षत का बयान दर्ज किया. लेकिन उसका बयान कुछ सही नहीं लग रहा था. पुलिस को उस पर शक होने लगा. इसी के चलते पूछताछ का सिलसिला लंबा होता गया. जितने सवाल जवाब किए जा रहे थे, आरोपी बेटा फंसता जा रहा था. इसके बाद पुलिस को इस खूनी साजिश का सच उगलवाने में देर नहीं लगी.

    20 फरवरी 2026, खूनी सुबह
    आरोपी अक्षत ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की सुबह ही उसकी अपने पिता से कहासुनी हो गई थी. इस दौरान उसे इतना गुस्सा आया कि उसने अपने पिता की कनपटी पर बंदूक सटाकर गोली मार दी. नतीजा ये हुआ कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. अब आरोपी के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि लाश को कैसे ठिकाने लगाया जाए? क्योंकि वह हत्या के बाद सारे सबूत मिटाना चाहता था.

    खाली कमरे में किए लाश के टुकड़े
    लिहाजा, वो अपने पिता की लाश को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर के एक खाली कमरे में ले गया. इसके बाद वो बाज़ार जाकर एक लकड़ी काटने वाली आरी लेकर लाया और फिर उसने अपने पिता की लाश टुकड़े कर दिए. कुछ टुकड़ों को कार में भरकर उसने सदरौना इलाके में फेंक दिया. 

    नीले ड्रम में बंद किया धड़
    लेकिन वो लाश के धड़ को ठिकाने लगाने में नाकाम रहा. तब उसे एक आइडिया आया और वो फिर से बाजार गया. वहां से एक नीला ड्रम खरीदकर घर लाया. घर आने के बाद बंद कमरे में उसने मुर्दा जिस्म के धड़ को ड्रम में डाल दिया. आरोप ये भी है कि वो बड़ी मात्रा में एसिड खरीद कर भी लाया था. एसिड डालकर ड्रम में लाश के टुकड़ों को गलाने की कोशिश कर रहा था.

    निशानदेही पर धड़ बरामद
    अक्षत के गुनाहों के सुराग मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को पुलिस उसे लेकर आशियाना स्थित उसके घर पहुंची. फिर उसकी निशानदेही पर कमरे में मौजूद नीले ड्रम में बंद मृतक मानवेंद्र सिंह का आधा कटा जिस्म बरामद कर लिया.

    पिता डालते थे दबाव
    कहा जा रहा है कि मानवेंद्र अपने बेटे को NEET की तैयारी के लिए दबाव डाल रहे थे. इसी वजह से उसने हत्या कर दी. लेकिन परिवार के अन्य सदस्य इस थ्योरी पर सहमत नहीं हैं. 

    बहन के सामने मारी पिता को गोली
    जानकारी के मुताबिक अक्षत ने अपनी बहन के सामने ही पिता को गोली मारी थी और किसी को बताने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी. यही वजह थी कि डर कर बहन ने किसी को कुछ नहीं बताया. हत्या के बाद अक्षत ने कार की सफाई भी की, लेकिन इस थ्योरी पर पुलिस को यकीन नहीं है.

    अक्षत ने अपने ही घर में की थी चोरी
    इस मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि चार महीने पहले मानवेंद्र सिंह के घर से कीमती गहने चोरी हो गए थे. तब मानवेंद्र ने अपनी नौकरानी पर शक जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि जेवर नौकरानी ने नहीं, बल्कि उनके बेटे अक्षत ने चुराए थे. इस बात का खुलासा होने के बाद बेटे अक्षत सिंह की करतूत छिपाने के लिए उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली थी. इसके बाद से मानवेंद्र अपने बेटे अक्षत की सभी गतिविधियों पर नजर रखते थे.

    ऐसे बढ़ा था तनाव
    मूल रूप से जालौन जिले के रहने वाले मानवेंद्र सिंह ने लखनऊ में अपना कारोबार खड़ा किया था. पैथोलॉजी लैब का नेटवर्क और शराब की लाइसेंसी दुकानें के बीच आर्थिक रूप से परिवार संपन्न माना जाता था. पत्नी के निधन के बाद मानवेंद्र की दुनिया बेटे अक्षत और बेटी कृति तक सिमट गई थी. परिवार के लोगों का कहना है कि मानवेंद्र की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी कि बेटा डॉक्टर बने. अक्षत ने 12वीं की पढ़ाई प्रतिष्ठित लामार्ट स्कूल से की थी. इसके बाद उसने एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी की. दो बार परीक्षा भी दी, लेकिन सफलता नहीं मिली. करीबी बताते हैं कि यहीं से पिता-पुत्र के बीच तनाव की शुरुआत हुई.

    पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
    पिता की गोली मारकर हत्या. फिर उसे ड्रम में बंद कर एसिड से गलाने और लाश को ठिकाने लगाने की साजिश ने देश को हैरान कर दिया है. इस मामले में लखनऊ पुलिस हत्या की अन्य थ्योरी पर भी बारीकी से जांच कर रही है. अब भी मानवेंद्र के घरवालों को भी यकीन नहीं हो रहा कि करोड़ों का वारिस ऐसे अपने पिता का खून कर देगा.
     
    (लखनऊ से समर्थ श्रीवास्तव का इनपुट)

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here