More
    Home Home अय्यप्पा दीक्षा के बीच कॉकटेल पार्टी में दिखे राम चरण, उठे सवाल,...

    अय्यप्पा दीक्षा के बीच कॉकटेल पार्टी में दिखे राम चरण, उठे सवाल, अल्लू अर्जुन के भाई ने दी सफाई

    0
    8
    अय्यप्पा दीक्षा के बीच कॉकटेल पार्टी में दिखे राम चरण, उठे सवाल, अल्लू अर्जुन के भाई ने दी सफाई


    हाल ही में अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में अपने भाई अल्लू शिरीष और उनकी मंगेतर नयनिका रेड्डी के लिए एक कॉकटेल पार्टी रखी. इस पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तब शुरू हुई, जब राम चरण वहां नजर आए, जबकि वो उस समय पवित्र अय्यप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं.

    राम चरण को लेकर उठे सवाल

    अल्लू शिरीष ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. एक वीडियो में राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ दिखाई दिए. वो काले कपड़ों में थे और गले में अय्यप्पा माला पहने हुए थे. ये देखकर कुछ फैंस ने सवाल उठाए, क्योंकि अय्यप्पा दीक्षा के दौरान सख्त नियमों का पालन किया जाता है, जिसमें शराब जैसी चीजों से दूरी भी शामिल है.

    इन अटकलों पर अल्लू ने खुद सफाई दी. एक फैन पेज पर जब किसी ने “चरण स्वामी” की तारीफ की, तो उन्होंने ने जवाब देते हुए लिखा- स्वामी हम सबके शराब छूने से पहले आए थे. हमें शुभकामनाएं दीं और चले गए. भगवान अय्यप्पा के प्रति उनकी श्रद्धा काबिल-ए-तारीफ है.

    राम चरण पिछले 20 सालों से अय्यप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं. ये 41 दिनों की एक आध्यात्मिक साधना है, जिसे भक्त केरल के सबरीमाला मंदिर जाने से पहले करते हैं.

    इस दौरान भक्त सादा और अनुशासित जीवन जीते हैं. वे काले कपड़े पहनते हैं, नंगे पैर चलते हैं, जमीन पर सोते हैं और सात्विक शाकाहारी भोजन करते हैं. प्याज, लहसुन और शराब से पूरी तरह परहेज किया जाता है. साथ ही नियमित पूजा, ध्यान और मन पर नियंत्रण भी इस व्रत का अहम हिस्सा है.

    RRR फिल्म को मिले ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान भी राम चरण ने इस दीक्षा का पालन किया था. वो नंग पैर ही हर जगह जाते दिखाई दिए थे. वहीं बात करें अल्लू शिरीष की तो, 1 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई की घोषणा की. इसके बाद से सेलिब्रेशन का दौर जारी है. वो 6 मार्च को शादी रचाने वाले हैं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here