More
    Home Home कहां हुई सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के सामने भारत से चूक? कौन...

    कहां हुई सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के सामने भारत से चूक? कौन है हार का जिम्मेदार… कप्तान सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द

    0
    8
    कहां हुई सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के सामने भारत से चूक? कौन है हार का जिम्मेदार… कप्तान सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द


    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भरोसा है कि टीम इंड‍िया टी20 वर्ल्ड कप में मिली पहली हार के बाद जोरदार वापसी करेगी और नॉकआउट में जगह बना सकती है.

    टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर उसकी 12 मैचों की जीत की लय तोड़ दी. अहमदाबाद में खेला गया यह मैच भारत के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि टीम अब उस खिताब को बचाने उतरी है जिसे उसने 2024 में  बारबडोस (ब्र‍िजटाउन) में जीता था.
    यह भी पढ़ें: T20 World Cup: बाकी दो मैच जीतकर भी भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल, एक हार से बदला सुपर-8 का पूरा समीकरण

    टीम इंड‍िया के लिए सेमीफाइनल की तस्वीर क्या कहती है?
    भारत को अब सुपर-8 के अपने बाकी मुकाबलों में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी.अगला मैच चेन्नई में खेला जाएगा और यही मुकाबला भारत की आगे की राह तय कर सकता है. गणित यह भी कहता है कि एक जीत से भी रास्ता खुल सकता है, बशर्ते साउथ अफ्रीका अपनी जीत की लय बनाए रखे.

    सूर्या ने मैच के बाद क्या कहा?
    सूर्यकुमार ने हार के बाद घबराने से इनकार किया.उनका कहना है कि टीम को सिर्फ वही करना है जो वह सबसे बेहतर करती आई है. अच्छी बल्लेबाजी, सधी गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग.कप्तान ने कहा, टीम अपने खेल के तरीके से समझौता नहीं करेगी और उसी आक्रामक क्रिकेट पर कायम रहेगी.187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए.कप्तान ने माना कि 180+ रन के चेज़ में मैच पावरप्ले में जीता नहीं जाता, लेकिन वहीं गंवाया जरूर जा सकता है.शुरुआती झटकों के बाद टीम छोटी साझेदारियां भी नहीं बना सकी, जिससे रनचेज दबाव में आ गया. 
    यह भी पढ़ें: IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, अश्विन-अर्शदीप को पीछे छोड़ बना डाला धांसू रिकॉर्ड

    भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि यह हार सबक है, झटका नहीं.टीम गलतियों की समीक्षा करेगी, लेकिन घबराहट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. टीम इंड‍िया  अब ‘रीसेट मोड’ में है, टीम का लक्ष्य साफ है, सेमीफाइनल में जगह.

    अभिषेक की लगातार नाकामी टीम इंड‍िया पर भारी 
    नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभ‍िषेक शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए.उनकी फॉर्म अब टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है.
    यह भी पढ़ें: India vs South Africa T20 WC Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीद को भी लगा झटका

    वैसे साउथ अफ्रीका की जीत के असली हीरो डेव‍िड मिलर रहे, जिन्होंने 35 गेंदों में 63 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने. मिलर ने कहा कि यह जीत साबित करती है कि भारत को हराया जा सकता है और उनकी टीम इस बार एक कदम आगे जाना चाहती है.

     

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here