More
    Home Home MP: जंगल में शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ, हैरान कर देने...

    MP: जंगल में शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ, हैरान कर देने वाला Video वायरल

    0
    9
    MP: जंगल में शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ, हैरान कर देने वाला Video वायरल


    मध्य प्रदेश की कटनी जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जिले के ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत शाहडार के जंगल से एक वीडियो सामने आया है. जहां एक बाघ जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दिया. यह नजारा किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    बताया जाता है कि यह अनोखा नजारा बीते बुधवार की देर शाम का है. शाहडार ग्राम के समीप स्थित जंगल में महादेव का एक प्राचीन शिवलिंग स्थापित है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ बड़े ही शांत स्वभाव से शिवलिंग के पास पहुंचता है और काफी देर तक उस पर अपना सिर और जीभ रगड़ता रहता है.

    शाहडार के जंगलों में बाघों और तेंदुए की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है. वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस क्षेत्र में वन्यप्राणियों का मूवमेंट लगातार बना रहता है. हालांकि, इंसानी बस्तियों के इतने करीब बाघ का इस तरह का व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है. 

    कुछ लोग इसे भक्ति से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं वही वन अधिकारियों का मानना है कि जंगली जानवर अक्सर अपनी गंध छोड़ने या खुजली मिटाने के लिए पत्थरों या ठोस वस्तुओं पर सिर रगड़ते हैं.

    इस संबंध में क्षेत्रीय रेंजर अजय मिश्रा ने बताया कि वीडियो साहडार गांव से लगभग 400 मीटर की दूरी का है, गस्त टीम निरंतर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं ग्रामीणों को जंगल की तरफ ना जाने और सतर्क सावधान रहने की सलाह दी गई है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here