More
    Home Home UP: कासगंज में बंद घर में एक साथ मिले पांच शव; पत्नी...

    UP: कासगंज में बंद घर में एक साथ मिले पांच शव; पत्नी और बच्चे जमीन पर तो फंदे से लटका था पति

    0
    14
    UP: कासगंज में बंद घर में एक साथ मिले पांच शव; पत्नी और बच्चे जमीन पर तो फंदे से लटका था पति


    उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बंद पड़े घर के अंदर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह मकान पिछले तीन दिनों से बंद था. घर में कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. अंदर का दृश्य बेहद भयावह था, जहां अलग-अलग जगहों पर शव पड़े मिले. शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

    लोगों को हुआ शक
    जानकारी के मुताबिक अमांपुर क्षेत्र में स्थित यह मकान कई दिनों से बंद था. शनिवार को जब आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को बुलाया. घर के भीतर पांच शव मिले, जिनकी पहचान श्यामवीर सिंह (50) के रूप में हुई, जो वेल्डिंग का काम करते थे और गुप्ता एजेंसी पेट्रोल पंप के पीछे रहते थे. मृतकों में उनकी पत्नी शीला (48), बेटियां आकांक्षा (10) और प्राची (12), तथा बेटा ग्रीस (8) शामिल हैं.

    स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि श्यामवीर ने पहले परिवार के सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में स्वयं भी उसे खा लिया. हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. जांच एजेंसियां हत्या, आत्महत्या और संभावित कर्ज संबंधी कारणों को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही हैं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here