More
    Home Home AUSW vs INDW: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराई टी20...

    AUSW vs INDW: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराई टी20 सीरीज, स्मृति मंधाना ने तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड

    0
    15
    AUSW vs INDW: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराई टी20 सीरीज, स्मृति मंधाना ने तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड


    भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में शानदार पारी खेलकर नया रिकॉर्ड बना दिया. यह मैच 21 फरवरी को एडिलेड ओवल में खेला गया, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 176/6 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 159 रन ही बना सकी और भारत ने ये मैच 17 रनों से जीत लिया.

    इस जीत के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर 2-1 से सीरीज भी हरा दी है. इस मैच में मंधाना ने 55 गेंदों में 82 रन की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. उनकी यह पारी टीम के लिए बेहद अहम रही.

    मंधाना ने छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

    मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया अपना ही छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले उन्होंने 2020 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 37 गेंदों में 66 रन बनाए थे. अब 82 रन बनाकर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी भारतीय महिला बल्लेबाज़ का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया.

    इसके साथ ही उन्होंने अपना 33वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक भी पूरा किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका आठवां 50+ स्कोर है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

    जेमिमा के साथ शानदार साझेदारी

    ओपनिंग के दौरान मंधाना ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला, लेकिन तीसरे ओवर में शेफाली वर्मा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद मंधाना ने पारी को संभाला और जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों में 121 रन की शानदार साझेदारी की.

    पावरप्ले के आखिरी ओवर में मंधाना ने सोफी मोलिन्यूक्स पर लगातार तीन चौके जड़कर रन गति बढ़ाई. उन्होंने 38 गेंदों में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

    शतक से चूकीं

    मंधाना तेज़ी से रन बना रही थीं और ऐसा लग रहा था कि वह अपना दूसरा टी20 शतक भी पूरा कर लेंगी. लेकिन 82 रन पर वह डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गईं. उन्हें एनेबेल सदरलैंड ने आउट किया. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here