More
    Home Home पहाड़ों के बीच होती है UPSC एग्जाम पास कर चुके छात्रों की...

    पहाड़ों के बीच होती है UPSC एग्जाम पास कर चुके छात्रों की ट्रेनिंग? ऐसे होती है पहली पोस्टिंग  

    0
    10
    पहाड़ों के बीच होती है UPSC एग्जाम पास कर चुके छात्रों की ट्रेनिंग? ऐसे होती है पहली पोस्टिंग  


    UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास करना हर किसी बात नहीं है. सरकारी नौकरी में भी बड़े पद पर करियर बनाने वाले छात्र ही UPSC पास करने का सपना देखते हैं. हर साल इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं पर इनमें कुछ ही इंटरव्यू पास कर पाते हैं. लेकिन परीक्षा पास होते ही सफर खत्म नहीं होता बल्कि असली चुनौती तब शुरू होती है. यूपीएससी क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों को IAS, IPS या अन्य सिविल सर्विसेज में नियुक्ति मिलती है. लेकिन उसके पहले उन्हें कुछ महीनों की ट्रेनिंग से गुजरना होता है और उसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग होती है. इस प्रक्रिया को समझना हर नए अधिकारी के लिए बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने करियर की शुरुआत आत्मविश्वास और तैयारी के साथ कर सकें. 

    UPSC पास करने के बाद कौन से मिलती है नौकरी?

    बता दें कि UPSC का एग्जाम पास करने के बाद 24 सर्विस में कैंडिडेट्स को चयनित किया जाता है. इनमें 2 कैटेगरी होती है पहली ऑल इंडिया सर्विसेज और दूसरी सेंट्रल सर्विसेज. ऑल इंडिया सर्विसेज के तहत IAS, IPS समेत कई पद आते हैं. वहीं, सेंट्रल सर्विस की बात करें, तो इसमें  IFS, IRPS के आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस भी आते हैं.

    कहां पर होती है इसकी ट्रेनिंग?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा को पास करने के बाद अलग-अलग अधिकारियों को उनकी सेवा के मुताबिक, ट्रेनिंग दी जाती है. IAS अधिकारियों के लिए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में दो साल की ट्रेनिंग होती है. वहीं, IPS अधिकारियों की बात करें तो LBSNAA में तीन महीने के फाउंडेशन कोर्स के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA), हैदराबाद में 11 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद आवंटित हुए कैडर में 6 महीने की डिस्ट्रिक्ट प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होती है. फिर SVPNPA में एक महीने की फेज-2 की ट्रेनिंग होती है. IFS की फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में 2 साल की ट्रेनिंग होती है और IRS अधिकारी की 1 साल की ट्रेनिंग नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज में होती है.

    कैसे होती है पोस्टिंग?
     
    ट्रेनिंग के बाद IAS और IPS समेत अन्य अधिकारियों की पोस्टिंग की जाती है. IAS की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आवंटित कैडर में जिला ट्रेनिंग होता है.इसको पूरा करने के बाद असिस्टेंट कलेक्टर या एसडीएम के पद पर नियुक्ति मिलती है. वहीं IPS अधिकारी को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद डीएसपी के पद पर नियुक्ति मिलती है. 

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here