More
    Home Home गब्बर की ‘दूसरी पारी’… सफेद शेरवानी में शिखर का शाही अंदाज, आइवरी...

    गब्बर की ‘दूसरी पारी’… सफेद शेरवानी में शिखर का शाही अंदाज, आइवरी लहंगे में परी जैसी नजर आईं सोफी, PHOTOS

    0
    8
    गब्बर की ‘दूसरी पारी’… सफेद शेरवानी में शिखर का शाही अंदाज, आइवरी लहंगे में परी जैसी नजर आईं सोफी, PHOTOS


    Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding Look: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और करोड़ों दिलों की धड़कन शिखर धवन, जिन्हें प्यार से फैंस ‘गब्बर’ बुलाते हैं, ने अपनी रियल लाइफ में एक नई और खूबसूरत पारी की शुरुआत कर दी है. शिखर ने अपनी लेडी लव सोफी के साथ सात फेरे लेकर अपने नए सफर का आगाज कर दिया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. 

    शिखर धवन के दोस्त और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर शिखर और सोफी के वेडिंग लुक से पर्दा हटा दिया है. चहल ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे यार की शाद है…’

    सादगी और रॉयल्टी से भरा अंदाज

    शादी के लिए शिखर और सोफी ने ‘व्हाइट और आइवरी’ थीम के आउटफिट चुने हैं, जिसमें दोनों ही एक रॉयल कपल की तरह नजर आ रहे हैं. चहल ने जो फोटो शेयर की है, उसमे दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, सफेद और सुनहरे फूलों से सजे मंडप के नीचे खड़े इस जोड़े की मुस्कान उनकी खुशी को साफ बयां कर रही है. 

    सोफी का ‘परी’ जैसा लुक

    दुल्हन के जोड़े में सोफी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन का खूबसूरत आइवरी और ऑरेंज कलर का 3डी फूलों से सजा ट्रेल लहंगा पहना है. इसके साथ पर्ल एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज, काउल टैसल्स और मैचिंग एम्ब्रॉयडरी वाला हेड वेल है. हाथ से की गई बारीक रंग-बिरंगी फूलों की कढ़ाई है.

     लहंगे के साथ सोफी ने मैचिंग नेट की चोली और एक हल्का दुपट्टा कैरी किया है, जो उनके लुक को क्लासी और एलिगेंट बना रहा है. जूलरी की बात करें तो पर्ल और कुंदन का नेकलेस और छोटा-सा मांग टीका उनके चेहरे के नूर को और बढ़ा रहे हैं. सोफी के लहंगे की कीमत करीबन आठ लाख पच्चीस हजार रुपये है.

    शिखर-सोफी का वेडिंग लुक

    शिखर का ‘नवाब’ अंदाज

    दूसरी ओर, हमारे ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन ने भी अपने लुक से सबको चौंका दिया. सफेद रंग की एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी और सिर पर सजी शानदार पगड़ी में वह किसी रियासत के राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं. उन्होंने अपने गले में पन्ने की लंबी माला पहन रखी है, जो उनके पूरे लुक में एक रॉयल कंट्रास्ट एड कर रही है. 

    चहल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बारातियों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. चहल ने अपने दोस्त की शादी में व्हाइट कलर का बंद गला कोट पहना है, जो उन पर काफी जंच भी रहा है. डांस करते हुए उन्होंने अपने गले में गोल्डन कलर का दुपट्टा भी डाल रखा है. 

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here