More
    Home Home VIDEO: नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला, महिला ने कूदकर...

    VIDEO: नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला, महिला ने कूदकर बचाई जान

    0
    13
    VIDEO: नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला, महिला ने कूदकर बचाई जान


    दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब सेक्टर-132 इलाके में चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि कार चला रही महिला ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. घटना थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की बताई जा रही है.

    महिला ने कूदकर बचाई जान

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रही थीं. इसी दौरान अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा. पहले तो महिला को तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, लेकिन कुछ ही पलों में धुआं तेज हो गया. स्थिति भांपते हुए महिला ने तुरंत कार का दरवाजा खोला और बाहर निकल गई.

    महिला के बाहर निकलते ही कुछ सेकंड के भीतर कार में आग भड़क उठी. देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. सड़क पर आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी.

    सेक्टर-126 में बड़ा हादसा टला

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी के चलते आग लगी हो सकती है. पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here