More
    Home Home Chandra Gochar 2026: 21 फरवरी को चंद्र गोचर समेत बन रहा ये...

    Chandra Gochar 2026: 21 फरवरी को चंद्र गोचर समेत बन रहा ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन और पैसा

    0
    5
    Chandra Gochar 2026: 21 फरवरी को चंद्र गोचर समेत बन रहा ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन और पैसा


    Chandra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का दिन बहुत ही विशेष माना जा रहा है. वहीं, वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का ग्रह माना जाता है. दरअसल, 21 फरवरी को शाम 7 बजकर 7 मिनट पर चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस गोचर का महत्व और बढ़ जाता है. माना जा रहा है कि चंद्रमा का यह बदलाव कुछ लोगों के करियर और पैसों से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है. खासतौर पर कुछ राशियों को यह समय तरक्की, लाभ और मान सम्मान दिलाएगा. 

    21 फरवरी को बनेगा ये दुर्लभ संयोग

    इस दिन चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में जाएंगे. इसके साथ ही चंद्रमा रेवती नक्षत्र से अश्विनी नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे. मीन में रहते हुए चंद्रमा अनफा योग बना रहे हैं, जबकि मेष में पहुंचकर मंगल की दृष्टि से धन योग बनेगा. इसके अलावा बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और रुचक राजयोग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं. 

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, खासकर शाम के बाद समय और बेहतर हो सकता है. रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. आय के नए साधन मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी है. 

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी.  सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मान-सम्मान मिलने की संभावना है. 

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त या खर्चीली हो सकती है, लेकिन बाद में हालात सुधरेंगे. काम में अधिकारियों का साथ मिलेगा और आपकी छवि मजबूत होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन सोच-समझकर फैसले लें. 

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं.  विदेश या पढ़ाई से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है.  परिवार का सहयोग मिलेगा और कुछ पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. 

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. अनुभव और समझदारी से काम बनेंगे. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. सम्मान बढ़ सकता है. परिवार और निजी जीवन में भी खुशी का माहौल रहेगा. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here