More
    Home Home सराय काले खां से बेगमपुल तक का सफर सिर्फ 55 मिनट में,...

    सराय काले खां से बेगमपुल तक का सफर सिर्फ 55 मिनट में, 22 फरवरी से चलेगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत

    0
    12
    सराय काले खां से बेगमपुल तक का सफर सिर्फ 55 मिनट में, 22 फरवरी से चलेगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत


    दिल्ली से मेरठ के बीच सफर अब और तेज होने जा रहा है. 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर दौड़ने वाली ‘नमो भारत रैपिड रेल’ ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है.
     
    करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन सराय काले खां से बेगमपुल तक की दूरी महज 55 से 60 मिनट में तय करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. 

    सराय काले खां तक का हिस्सा बनकर तैयार

    दिल्ली के सराय काले खां तक का हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है और फिलहाल नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ तक संचालित हो रही है. ट्रायल रन के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के पत्रकारों को इस हाईस्पीड सफर का अनुभव कराया गया. 

    82 किमी लंबे कॉरिडोर में कौन-कौन से स्टेशन?

    ट्रेन मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक पहुंची, जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच, आरामदायक सीटें, एयर कंडीशनिंग, सीसीटीवी सुरक्षा और डिजिटल सूचना प्रणाली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और बेगमपुल/मोदीपुरम जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. 

    सड़क मार्ग से जहां दिल्ली से मेरठ की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं अब यह सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा. 22 फरवरी को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here