More
    Home Home शादी के 48 घंटे बाद पति से लिया तलाक, महिला ने बताया...

    शादी के 48 घंटे बाद पति से लिया तलाक, महिला ने बताया – क्यों टूटा रिश्ता

    0
    6
    शादी के 48 घंटे बाद पति से लिया तलाक, महिला ने बताया – क्यों टूटा रिश्ता


    एक महिला ने शादी के महज 48 घंटे बाद अपने पति से तलाक ले लिया. सोशल मीडिया पर इस महिला की कहानी चर्चा में है. उसने रेडिट पर खुद एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी. उसने कहा कि पति की एक अपमानजनक हरकत की वजह से उसे शादी तोड़नी पड़ी. 

    मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने रेडित पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे उसका साथी, जैक शादी की तैयारियों के दौरान शादी से जुड़े शरारती वीडियो देखने में व्यस्त रहता था.  मैंने उसे साफ मना कर दिया था कि शादी के मौके पर वह ऐसा-वैसा कोई प्रैंक या स्टंट नहीं करेगा.

    महिला ने बताया कि इस वादे के बावजूद कि वह कोई भी ऐसा स्टंट नहीं करेगा, उसने फिर भी कर दिया. शादी से पहले वह ऐसे वीडियो देखता था, जिसमें दुल्हन की शर्मनाक तस्वीरें पूरे कमरे के सामने प्रोजेक्टर पर दिखाई जा रही हो या दुल्हन का चेहरा केक में घुसा दिया गया हो. मैंने उसे सीधे-सीधे कह दिया कि मैं अपनी शादी में ऐसा कुछ नहीं चाहती. वह बस हंस पड़ा और बोला कि उसकी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है.

    फिर वह अचानक शादी के फोटोग्राफर और केक का सिलेक्शन जैसे काम खुद करने लगा. यह देखकर मुझे खुशी भी हुई कि वह शादी की तैयारियों में दिलचस्पी ले रहा है. इसके बाद मैंने उसे फोटोग्राफर और एक बेकरी के साथ संपर्क करने की अनुमति दे दी.महिला ने बताया कि मैंने उसे शादी से एक दिन पहले फिर याद दिलाया था कि अगर उसने शादी के मौके पर कोई भी शरारत की, तो मैं उससे तुरंत रिश्ता तोड़ लूंगी. शादी का दिन आया, तो केक काटने के क्षण तक सब कुछ ठीक चला रहा था.

    केक काटते ही पति ने की ऐसी हरकत
    जब मैंने केक को पहली बार काटा तो पूरा कमरा मुझे देख रहा था और फोटोग्राफर कैमरे के साथ हमारे सामने खड़ा था. अचानक मुझे अपने सिर के पीछे किसी का हाथ महसूस हुआ जिसने मुझे धक्का देकर केक पर मुंह के बल गिरा दिया. इससे न सिर्फ मेरा मेकअप बल्कि पूरी शादी की पोशाक खराब हो गई और पूरा कमरा हंसने लगा, मेरे पति सबसे ज़ोर से हंसे.

    महिला ने बताया कि उसी क्षण फोटोग्राफर ने फोटो खींची और जैक ने कहा कि अब यह हमारी शादी की फोटो है. इस घटना से मुझे काफी गुस्सा आया. मैं जैक की तरफ घूमी और उसके चेहरे पर ज़ोरदार घूंसा मारा, फिर रोते हुए कार्यक्रम स्थल से भाग गई. फिर जैक का भाई फ्रैंक मेरे पीछे-पीछे दौड़ा आया. मैं टॉयलेट में बंद होकर रोने लगी. बाहर फ्रैंक चिल्ला रहा था. 

    महिला ने बताया कि जब मैं बाहर निकली तो बाहर फ्रैंक खड़ा था और उसने मुझे बताया कि जैक मुझसे कुछ कहना चाहता है. जैक कांप रहा था और उसने मेरी आंखों में देखे बिना माफी मांगी. फ्रैंक ने उसे मेरी आंखों में देखने और दोबारा माफी मांगने को कहा. उस समय मैं भी फ्रैंक से थोड़ा डर गई.जैक ने दोबारा माफी मांगी और फिर फ्रैंक हमें वापस हॉल में ले गया, जो अचानक बहुत शांत हो गया और हमारे परिवार के ज्यादातर लोग थोड़ा शर्मिंदा होकर फर्श की ओर देखने रहे थे.

    लड़के के भाई ने भी शादी तोड़ने को सही ठहराया 
    उत्सव बीच में ही रोक दिया गया और फ्रैंक मुझे घर ले गया क्योंकि मैं अपने पति से बहुत गुस्से में थी और मैं उसे देखना नहीं चाहती थी. घर लौटते समय, फ्रैंक ने अपने गुस्से के लिए माफी मांगी और बताया कि जैक की बचपन से ही महत्वपूर्ण अवसरों को खराब करने की आदत है. जब फ्रैंक का जन्मदिन होता था, तो जैक उसका केक उस पर फेंक देते थे और उसके उपहार तोड़ देता था. उनके माता-पिता हमेशा यह कहकर बात टाल देते थे कि भाई-बहन ऐसे ही होते हैं. इसलिए उसे हर अपमान सहना पड़ा, लेकिन जब उसने जैक को मेरा चेहरे पर केक लगाते देखा, तो वह तंग आ गया क्योंकि उसे एहसास हुआ कि उसका भाई एक बुरा इंसान है जिसे दूसरों को अपमानित करने में संतुष्टि मिलती है.

    यह भी पढ़ें: ‘हिप्पो ने मुझे पूरा निगल लिया था’, टूर गाइड ने बताई- मौत के जबड़े से बच निकलने की कहानी

    मैंने फ्रैंक से पूछा कि क्या मेरा अपने पति से अलग होना कुछ ज्यादा तो नहीं होगा. उसने कहा नहीं, क्योंकि उसके अनुसार मैं बेहतर की हकदार थी और उसे इस बात की परवाह नहीं थी कि उसके भाई को कैसा लगता है क्योंकि यह सब उसने खुद ही किया था.  फिर उसने मुझसे कहा कि अगर मुझे अपना सामान समेटने में मदद की जरूरत हो तो वह मेरी मदद करेगा और उसने मुझे अपना नंबर भी दिया.

    यह फैसला लेने के बाद, दुल्हन ने शादी के ठीक 48 घंटे बाद ही अपने पति के खिलाफ तलाक की कार्यवाही शुरू कर दी. उसने बताया कि जैक ने मुझसे कहा था कि मैं ऐसा न करूं क्योंकि यह सिर्फ एक  मजाक था. उसके और मेरे परिवार दोनों ने मुझे लगातार मैसेज भेजे कि इस बात पर शादी तोड़ना बेवकूफी होगी. लेकिन मैं इसे अलग तरह से देखती हूं. 

    महिला ने बताया कि अगर वह बार-बार मना करने के बावजूद और वादा करने के बाद भी मेरे साथ ऐसा करता है, तो मैं उस पर भरोसा नहीं कर सकती, चाहे वह मुझसे कुछ भी वादा करे. मुझे यह मानकर चलना होगा कि इसके विपरीत हो सकता है और होगा भी – और उसे इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं है कि मैं उसके फैसलों के बारे में कैसा महसूस करती हूं.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here