More
    Home Home वाराणसी में ‘प्रभु श्रीराम’ बनेंगे महेश बाबू, वायरल हुआ लुक, हाथ में...

    वाराणसी में ‘प्रभु श्रीराम’ बनेंगे महेश बाबू, वायरल हुआ लुक, हाथ में दिखा धनुष

    0
    5
    वाराणसी में ‘प्रभु श्रीराम’ बनेंगे महेश बाबू, वायरल हुआ लुक, हाथ में दिखा धनुष


    साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं. फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि महेश बाबू इसमें भगवान राम का किरदार निभाएंगे. अब इससे जु़ड़ा एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
     
    हालांकि, खुद एसएस राजामौली ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि कर दी थी कि महेश बाबू फिल्म में राम के अवतार में नजर आएंगे लेकिन फैंस को बेसब्री से इंतजार था उनके लुक का. अब ऐसा लगता है कि वह इंतजार खत्म हो गया है.

    फिल्म का पोस्टर वायरल 
    आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित मैथरी सिनेमा में फिल्म का एक डिजिटल पोस्टर दिखाया गया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. इस पोस्टर में महेश बाबू का ‘श्री राम’ अवतार देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं. गुंटूर के थियेटर में दिखाए गए इस डिजिटल होर्डिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

    पोस्टर में महेश बाबू भगवान राम के गेटअप में हाथ में धनुष थामे हुए समुद्र की ओर निहारते दिख रहे हैं. पोस्टर पर साफ अक्षरों में लिखा है, ‘महेश बाबू श्री राम के रोल में.’ हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस पोस्टर को आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया है, लेकिन थिएटर में इसका डिजिटल प्रदर्शन इस बात पर मुहर लगा रहा है कि फिल्म में महेश बाबू का लुक कितना भव्य होने वाला है.

    राजामौली दे चुके बयान
    वहीं फिल्म के लॉन्च इवेंट के दौरान राजामौली ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया कि महेश बाबू ने फिल्म के लिए रामायण से जुड़े एक खास हिस्से की 60 दिनों तक शूटिंग की है. राजामौली के अनुसार, ‘जिस दिन महेश पहली बार भगवान राम के गेटअप में फोटोशूट के लिए आए, उन्हें देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे. महेश में भगवान कृष्ण जैसा आकर्षण है, लेकिन साथ ही भगवान राम जैसी गहराई और शांति भी है. मैं उनके इस रूप को देखकर इतना मंत्रमुग्ध था कि मैंने उस फोटो को अपने फोन का वॉलपेपर बना लिया था, हालांकि बाद में प्राइवेसी के चलते हटाना पड़ा.’

    स्क्रीन रेंट प्लस से बात करते हुए महेश बाबू ने अपने रोल के लिए कहा कि राजामौली ने उनसे भगवान राम का रोल करने के लिए एकदम सही एक्टिंग की मांग की थी. एक्टर को पोस्चर, चाल और हर छोटी डिटेल को परफेक्ट करने के लिए एक इंटेंस ट्रेनिंग शेड्यूल से गुजरना पड़ा. उन्होंने तीन महीने तक केरल का पुराना मार्शल आर्ट कलारी भी सीखा.

    कब रिलीज होगी फिल्म?
    एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही ‘वाराणसी‘ एक वर्ल्ड एडवेंचर फिल्म है, जो केवल एक कालखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अलग-अलग समय और महाद्वीपों की कहानी समेटे हुए है. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. इसमें महेश बाबू के साथ ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल, 2027 तय की गई है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here