More
    Home Home अमेरिका में फिर लापरवाही से गई एक व्यक्ति की जान… भारतीय ट्रक ड्राइवर...

    अमेरिका में फिर लापरवाही से गई एक व्यक्ति की जान… भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

    0
    9
    अमेरिका में फिर लापरवाही से गई एक व्यक्ति की जान… भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार


    अमेरिका के इंडियाना राज्य में हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद एक भारतीय ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि ड्राइवर ने रेड लाइट पार तोड़ी, जिससे तीन वाहनों की टक्कर हुई और 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. ड्राइवर की पहचान सुखदीप सिंह के रूप में हुई है. यह हादसा 18 फरवरी को इंडियानापोलिस के पश्चिम में स्थित हेंड्रिक्स काउंटी के ग्रामीण चौराहे पर हुआ. 

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस 36 और काउंटी रोड 525 ईस्ट के जंक्शन पर पूर्व की ओर जा रहा एक फ्रेटलाइनर ट्रैक्टर-ट्रेलर रेड लाइट पर नहीं रुका और उत्तर की ओर जा रही शेवरले पिकअप से टकरा गया. टक्कर के बाद चेन-रिएक्शन में तीन वाहन आपस में भिड़ गए.

    हेंड्रिक्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ने पुष्टि की कि इंडियाना स्टेट पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को संघीय इमिग्रेशन अधिकारियों के लिए हिरासत में लिया है. घटनास्थल से सामने आए टीवी फुटेज में पुलिसकर्मियों को क्षतिग्रस्त ट्रक के पास एक व्यक्ति को हथकड़ी लगाते हुए देखा गया.

    रिपोर्ट के अनुसार, सुखदीप सिंह को मई 2025 में इंडियाना से कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) जारी किया गया था. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना में शराब या नशीले पदार्थों की कोई भूमिका थी या नहीं. जांच एजेंसियां वाहन के डेटा, ब्रेक के निशान और ट्रैफिक सिग्नल के टाइमिंग की जांच कर रही हैं.

    कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह 2018 में सीमा पर पकड़ा गया था और बाद में रिहा कर दिया गया था. उस समय वह नाबालिग बताया गया था.

    विदेशी ड्राइवरों पर बढ़ी निगरानी

    यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में विदेशी मूल के ट्रक ड्राइवरों, खासकर भारतीय मूल के ड्राइवरों को लेकर जांच और सख्ती बढ़ी हुई है. हाल के महीनों में इंडियाना और अन्य राज्यों में हुए कुछ घातक हादसों के बाद गैर-नागरिक ड्राइवरों को जारी किए गए कमर्शियल लाइसेंस की प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं.

    अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने इस मामले को गैर-नागरिक ड्राइवरों से जुड़े सुरक्षा चिंताओं से जोड़ा है. फॉक्स न्यूज को दिए बयान में विभाग ने कहा, ‘अवैध प्रवासियों द्वारा अमेरिका की सड़कों पर सेमी-ट्रक चलाना बेहद खतरनाक हो सकता है, खासकर यदि उन्हें यातायात कानूनों या अंग्रेजी भाषा की पर्याप्त जानकारी न हो.’

    पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

    हाल ही में ओरेगन में एक अन्य मामले में एक भारतीय नागरिक पर सेमी-ट्रक हादसे में दो लोगों की मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया गया था. अधिकारियों का कहना था कि वह बिना दस्तावेज अमेरिका में दाखिल हुआ था और बाद में उसने कमर्शियल लाइसेंस प्राप्त कर लिया. फ्लोरिडा में भी एक भारतीय ट्रक ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर अवैध यू-टर्न लेने से तीन लोगों की मौत के बाद बहस तेज हो गई थी.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here