More
    Home Home UP: घर से बेदखल होने के डर ने बना दिया हत्यारा, भाई...

    UP: घर से बेदखल होने के डर ने बना दिया हत्यारा, भाई ने दुपट्टे से बहन का गला घोंटा

    0
    8
    UP: घर से बेदखल होने के डर ने बना दिया हत्यारा, भाई ने दुपट्टे से बहन का गला घोंटा


    उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से ऑनर किलिंग जैसा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सगे भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और परिवार को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी सुनाई. पुलिस जांच में पूरा मामला खुल गया. आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

    घटना दही थाना क्षेत्र के तारगाव गांव की है. गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा अजय 18 फरवरी को फतेहपुर जिले के कछियनखेड़ा गांव बहन को लेने गया था. रात करीब साढ़े दस बजे वह बिना बहन को लाए घर लौटा और बोला कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे कुछ खिलाकर बहन का उन्नाव में अपहरण कर लिया.

    दुपट्टे से गला कसकर हत्या

    पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने जब अजय से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बहन की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया.

    पुलिस की सख्ती में टूटा आरोपी

    एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ने हत्या को लूटपाट और अपहरण का रूप देने के लिए सामान भी बिखेर दिया था. आरोपी ने बताया कि उसे डर था कि बहन फिर से उसे घर से बेदखल न करवा दे. इसी डर में उसने मंदिर दर्शन के बहाने बहन को ले जाकर दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here