More
    Home Home सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, 11 महीने पहले भी बेटी को...

    सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, 11 महीने पहले भी बेटी को दिया था जन्म

    0
    3
    सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, 11 महीने पहले भी बेटी को दिया था जन्म


    पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है. इसके साथ ही वह छठे बच्चे की मां बन गई हैं. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. डॉक्टरों की निगरानी में मां और नवजात की हालत सामान्य बताई जा रही है.

    अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा स्थित घर पहुंच गईं. बेटे के जन्म की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में खुशी देखी गई. घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया.

    ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में बेटे को दिया जन्म

    बता दें, सीमा साल 2023 से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं. सीमा ने 11 महीने पहले एक बेटी को भी जन्म दिया था. सीमा के चार बच्चे उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं, जबकि सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है.

    सीमा और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई थी. 2019 में गुलाम हैदर कराची में सीमा और बच्चों को छोड़कर दुबई चला गया था. इसी दौरान सीमा की पबजी गेम खेलते समय ऑनलाइन मुलाकात नोएडा के सचिन मीणा से हुई.

    डिलीवरी के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ

    10 मार्च 2023 को नेपाल में दोनों की मुलाकात हुई और मंदिर में शादी करने का दावा किया गया. इसके बाद सीमा 13 मई को पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आईं और फिर बस से रबूपुरा पहुंच गईं.

    पबजी से शुरू हुई प्रेम कहानी, नेपाल के रास्ते भारत आने तक का सफर

    3 जुलाई 2023 को पुलिस ने सीमा और सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया था. बाद में कोर्ट से जमानत मिली. सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका भी लगाई थी.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here