भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर अंदरूनी बहस तेज हो गई है. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रविवार (15 फरवरी) को भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया और सुपर-8 में जगह पक्की कर ली.
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर निराशा जताते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाया. उन्होंने PCB चीफ मोहसिन नकवी का नाम लिए बिना इशारों में कहा कि टीम की समस्याएं मैदान से ज्यादा सिस्टम के भीतर हैं, जहां फैसले क्रिकेटिंग लॉजिक से नहीं, बल्कि निजी पसंद-नापसंद और बाहरी प्रभाव से तय होते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जिसे काम नहीं आता, उसे कुर्सी क्यों…’, पाकिस्तान की हार से बौखलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी को कहा अयोग्य
यूसुफ की टिप्पणी ने वर्षों से चली आ रही उस बहस को फिर हवा दे दी, जिसमें PCB पर राजनीतिक हस्तक्षेप, अस्थिर चयन नीति और प्रशासनिक असंगतियों के आरोप लगते रहे हैं. हालिया नेतृत्व, जिसमें मोहसिन का कार्यकाल भी शामिल है, लगातार आलोचना के घेरे में रहा है.
युसूफ ने एक्स पर लिखा- जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से पॉलिटिकल असर और पर्सनल एजेंडा नहीं हटाते, हम उस टीम में वापस नहीं आ सकते जो हम कभी थे, यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दौर है, और इसके लिए मेरा दिल दुखता है, नाकाबिल लोगों को ऑफिस और टीम से हटा देना चाहिए.
Unless we remove political influence and personal agendas from Pakistan cricket, we cannot return to the team we once were. This is the darkest period in our cricketing history, and my heart bleeds for it. Incompetent individuals must be removed from office and from the team.
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) February 16, 2026
हालांकि युसूफ ने नाम तो नहीं लिया लेकिन यह माना रहा है कि उनका इशारा पूरी तरह से मोहसिन नकवी का माना जा रहा है. इससे पहले शोएब अख्तर ने भी मोहसिन नकवी को इशारों-इशारों में तंज कसा था.
यह भी पढ़ें: मैच में गिर रहे थे पाकिस्तान के तड़ातड़ विकेट, टीम की हालत देख स्टेडियम छोड़कर भागे मोहसिन नकवी, VIDEO
सोशल मीडिया पर बंटी राय
मैच के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ फैन्स ने टीम के सीनियर खिलाड़ियो बाबर आजम और शाहीन आफरीदी को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़े बदलाव और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की मांग की वहीं भारत के खिलाफ हार ने पाकिस्तान क्रिकेट में आत्ममंथन की जरूरत को और गहरा कर दिया है. कुछ पुफ
—- समाप्त —-

