More
    Home Home पहले PCB चीफ मोहस‍िन नकवी पर हमला, अब नरमी… ‘रावलप‍िंडी एक्सप्रेस’ शोएब...

    पहले PCB चीफ मोहस‍िन नकवी पर हमला, अब नरमी… ‘रावलप‍िंडी एक्सप्रेस’ शोएब अख्तर के बदल गए सुर

    0
    6
    पहले PCB चीफ मोहस‍िन नकवी पर हमला, अब नरमी… ‘रावलप‍िंडी एक्सप्रेस’ शोएब अख्तर के बदल गए सुर


    भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है. पूर्व तेज गेंदबाज रावलप‍िंंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने पहले पाकिस्तान क्रिकेट सिस्टम पर जमकर निशाना साधा, लेकिन बाद में अपने ही बयान से पीछे हटते नजर आए.

    भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम में रव‍िवार (17 फरवरी) को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया, जिसके बाद अख्तर ने खुलकर नाराजगी जताई. उन्होंने सीधे तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा हालात में टीम सही दिशा में नहीं जा रही. 

    यह भी पढ़ें: ‘जिसे काम नहीं आता, उसे कुर्सी क्यों…’, पाक‍िस्तान की हार से बौखलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी को कहा अयोग्य

    अख्तर के निशाने पर खास तौर से PCB चेयरमैन मोहस‍िन नकवी रहे. उन्होंने उनकी नेतृत्व क्षमता और क्रिकेटिंग समझ को लेकर तीखी टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई. 

    हालांकि, बयान के तूल पकड़ने और आलोचना बढ़ने के बाद अख्तर का रुख बदला हुआ दिखाई दिया. बाद में उन्होंने अपने शब्दों को थोड़ा नरम करते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी व्यक्ति विशेष पर हमला करना नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी की बात उठाना थी.

    इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के कामकाज, चयन नीति और टीम मैनेजमेंट पर फिर से बहस छेड़ दी है. पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बड़े मैचों में हार के बाद सिस्टम की जवाबदेही तय होना जरूरी है.

    अपनी शुरुआती बातों में, अख्तर ने नकवी की खुलकर आलोचना की, और पाकिस्तान क्रिकेट को अच्छे से चलाने की उनकी काबिलियत पर सवाल उठाया. हालांकि, बाद में वह अपनी पिछली बातों से यू-टर्न लेते दिखे. 

    गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में खेला गया था, जहां पाकिस्तान की हार ने उसके अभियान पर दबाव बढ़ा दिया है. ऐसे में अख्तर का पहले आक्रामक और फिर संतुलित रुख पाकिस्तान क्रिकेट के भीतर चल रही असहजता को भी दर्शाता है.

    पूर्व खिलाड़ियों की सार्वजनिक प्रतिक्रियाएं अब इस बात का संकेत दे रही हैं कि टीम के प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा प्रशासनिक फैसलों और रणनीतिक दिशा पर हो रही है. वहीं पाकिस्तानी टीम अपने खुद के मुल्क में भी जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रही है. 

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here