More
    Home Home कांग्रेस से इस्तीफा, अब BJP का दामन थामेंगे भूपेन बोरा, CM हिमंत...

    कांग्रेस से इस्तीफा, अब BJP का दामन थामेंगे भूपेन बोरा, CM हिमंत बिस्वा ने बताया ‘घर वापसी’

    0
    5
    कांग्रेस से इस्तीफा, अब BJP का दामन थामेंगे भूपेन बोरा, CM हिमंत बिस्वा ने बताया ‘घर वापसी’


    कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले असम के वरिष्ठ नेता भूपेन बोरा अब बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं. भूपेन बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर थे. लेकिन अब उनके इस्तीफे के बाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को बताया कि बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.

    भूपेन बोरा ने 16 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, पार्टी आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया. राहुल गांधी ने बोरा को मनाने की कोशिश करते हुए अपने फैसले पर दोबारा सोचने की सलाह दी थी.

    हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे. दिलीप सैकिया इसकी रूपरेखा तय करेंगे. उनके साथ कांग्रेस के अच्छी संख्या में नेता भी गुवाहाटी और नॉर्थ लखीमपुर में बीजेपी में शामिल होंगे.’

    भूपेन बोरा को बताया ‘कांग्रेस में आखिरी मान्यता प्राप्त हिंदू नेता’

    सीएम सरमा ने भूपेन बोरा को लेकर आगे कहा, ‘वो कांग्रेस में आखिरी मान्यता प्राप्त हिंदू नेता हैं. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहले ही उनके शामिल होने को मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत किया है. भूपेन बोरा को पूरा सम्मान और गरिमा दी जाएगी. बीजेपी में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा, क्योंकि ये एक ऐसी पार्टी है जिसमें उनके जैसे कई लोग हैं, जिनके पिता किसी उच्च पद पर नहीं रहे.’

    यह भी पढ़ें: साइडलाइन करने का आरोप, इस्तीफा और फिर यू-टर्न… असम में हलचल लाने वाले भूपेन बोरा कौन

    हिमंत बिस्वा सरमा भूपेन बोरा के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद उनके घर भी गए थे. सरमा गुवाहाटी के घोरामारा इलाके में स्थित बोरा के घर पहुंचे थे, जहां बोरा की पत्नी और बेटे ने उनका आरती उतारकर स्वागत किया था.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here