More
    Home Home साली, साड़ी और कत्ल की साजिश… महिला के भेष में जीजा ने...

    साली, साड़ी और कत्ल की साजिश… महिला के भेष में जीजा ने काटा युवती का गला, वजह हैरान कर देगी

    0
    4
    साली, साड़ी और कत्ल की साजिश… महिला के भेष में जीजा ने काटा युवती का गला, वजह हैरान कर देगी


    दिल्ली के रोहिणी में पारिवारिक झगड़ा हिंसक मोड़ पहुंच गया. 27 साल की एक फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके जीजा ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी महिला के भेष में पहुंचा था. उसने थेरेपी सेंटर के अंदर कटर ब्लेड से साली का गला काट दिया.

    युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है. वो नजफगढ़ का रहने वाला है. एक कोचिंग सेंटर में टीचर है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2025 से आरोपी का अपनी पत्नी और उसके परिवार के साथ विवाद चल रहा था.

    पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो अपने ससुराल वालों से बदला लेना चाहता था.

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसके ससुराल के लोगों ने उसकी मां पर हमला किया था. वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने शक से बचने के लिए विग और महिलाओं के कपड़े पहन लिए. इसके बाद वह सेक्टर-24 स्थित एक थेरेपी सेंटर पहुंचा, जहां पीड़िता काम करती थी.

    इस मामले में सोमवार दोपहर को करीब 12.21 बजे पुलिस को सूचना मिली.

    पुलिस को बताया गया कि एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है. उसका गला काट दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल ले गई. वहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल वो बयान देने की स्थिति में नहीं है.

    इस वारदात के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने बिल्डिंग और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. 

    इसी दौरान आरोपी को पास की एक बिल्डिंग की छत से दबोच लिया गया, जहां वो छिपा हुआ था. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया कटर ब्लेड बरामद हुआ है. क्राइम सीन को सील कर फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई.

    पुलिस ने बताया कि बुध विहार थाने में हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. इस मामले की विस्तृत जांच जारी है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here