More
    Home Home जेल में बंद हैं राजपाल यादव, सलाखों के पीछे बीत रहे दिन-रात,...

    जेल में बंद हैं राजपाल यादव, सलाखों के पीछे बीत रहे दिन-रात, पत्नी ने किया कंफर्म

    0
    6
    जेल में बंद हैं राजपाल यादव, सलाखों के पीछे बीत रहे दिन-रात, पत्नी ने किया कंफर्म


    बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह अच्छी नहीं है. इस महीने की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की समय-सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया. इसके बाद राजपाल ने 5 फरवरी, गुरुवार को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. उन्हें करीब 9 करोड़ रुपये चुकाने हैं.

    हालांकि सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे सितारे उनके समर्थन में आगे आए हैं. बावजूद इसके राजपाल 16 फरवरी, सोमवार तक जेल में रहेंगे. उसी दिन हाई कोर्ट में मामले की दोबारा सुनवाई होगी.

    जेल में बंद हैं राजपाल

    इस बीच उनकी पत्नी राधा यादव ने मामले और राजपाल की सेहत को लेकर जानकारी दी. उन्होंने उन अफवाहों को गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि राजपाल जेल से रिहा हो चुके हैं. राधा ने साफ कहा कि वह अभी जेल में ही हैं और जब तक उन्हें जमानत नहीं मिलती, वहीं रहेंगे.

    उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “जहां तक मुझे पता है, वह ठीक हैं.” उन्होंने उन फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का धन्यवाद किया, जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े हैं. राधा ने बताया कि उनका परिवार एकजुट है और राजपाल के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है.

    मददगारों के नाम नहीं बता सकती

    हालांकि उन्होंने आर्थिक मदद करने वालों के नाम नहीं बताए, लेकिन कहा, “इंडस्ट्री से कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं. इस समय मैं नाम और रकम के बारे में कुछ नहीं बता सकती.”

    पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “सब लोग उनके साथ खड़े हैं. इंडस्ट्री ने बहुत सहयोग किया है. जो भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, सभी का बहुत धन्यवाद.”

    राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी जैन ने भी कहा, “लोग खुद आगे आकर मदद की पहल कर रहे हैं. सबने मदद का वादा किया है, जरूरी नहीं कि सिर्फ पैसों से ही. यह सच है कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन ने फोन किया है. किस तरह और किस रूप में मदद करेंगे, यह अभी तय नहीं है. वे सभी राजपाल भाई के शुभचिंतक हैं.”

    12 फरवरी, गुरुवार को जब हाई कोर्ट में राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, तो अदालत ने शिकायतकर्ता से जवाब दाखिल करने को कहा और आगे की सुनवाई के लिए मामला सोमवार तक टाल दिया.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here