आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 24वां मैच आज यानी शनिवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने ग्रुप डी के इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें…
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया और जॉर्ज लिंडे की जगह तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश को शामिल किया, जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया.
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
क्या है अंक तालिका का हाल
अंक तालिका पर अगर गौर करें तो ये दोनों टीमें ग्रुप डी का हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड ने अबतक 2 मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है. टीम अपने ग्रुप पर टॉप पर है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने भी दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है. लेकिन न्यूजीलैंड का रन रेट बेहतर है इसलिए साउथ अफ्रीका दूसरे पायदान पर है. तीसरे नंबर पर यूएई है जबकि चौथे पर अफगानिस्तान और पांचवे परर कनाडा की टीम है.
—- समाप्त —-


