More
    Home Home नोएडा में कार के अंदर कपल की ‘रहस्यमय मौत’, लड़के के परिजनों...

    नोएडा में कार के अंदर कपल की ‘रहस्यमय मौत’, लड़के के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    0
    6
    नोएडा में कार के अंदर कपल की ‘रहस्यमय मौत’, लड़के के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


    दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 107 के पास एक पार्क की गई कार के अंदर एक युवक और युवती के शव मिलने सनसनी फैल गई है. कपल के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं. मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सुमित और 26 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है. सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था, जबकि रेखा नोएडा के सेक्टर 101 में रहती थी.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शव एक बंद कार के भीतर मिले. सुमित के हाथ से एक पिस्तौल बरामद हुई है और कार अंदर से लॉक थी. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. सीनियर अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि, सुमित के परिवार ने हत्या बताया है. 

    उसके एक चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि दोनों की हत्या की गई है. वे जातिवाद के शिकार हुए हैं. परिजनों का दावा है कि कपल को कथित तौर पर महिला के परिवार की ओर से ताने मिलते थे. लड़के के परिवार को भी धमकियां दी गई थीं. परिवार का यह भी कहना है कि उन्हें इंटरनेशनल नंबरों से कॉल कर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी जाती थी. 

    सुमित और रेखा पिछले 12 से 15 साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों परिवार इस रिश्ते से वाकिफ थे. उसने कहा कि लड़की परिवार के कार्यक्रमों में भी आती थी. उनकी तरफ से कभी कोई दबाव नहीं था. परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि जिस जगह कार मिली, वह सलारपुर में युवती के गांव से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थी, जिससे उन्हें हालात संदिग्ध लग रहे हैं.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार के आरोपों समेत सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. कॉल डिटेल, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जांच जारी है. वेलेंटाइन डे के दिन कपल के रहस्यमय मौत से दिल्ली-एनसीआर में हड़कंप है. इसी बीच लड़के के परिजनों के दावों ने केस को अलग मोड़ पर ला दिया है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here