More
    Home Home UP: सिर्फ 300 रुपये के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला...

    UP: सिर्फ 300 रुपये के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    0
    5
    UP: सिर्फ 300 रुपये के लिए  70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. यहां महज 300 रुपये की लालच में एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    गला दबाकर की हत्या

    यह घटना संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को रामशरण ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 70 साल की मां श्रीमती लखपतिया घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं. सुबह जब वह उन्हें जगाने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिलीं. महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू, काजीपुर गांव का रहने वाला है और सैय्यद सरावां मोड़ के पास मौजूद है. पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    चोरी की नीयत से घर में घुसा था आरोपी

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि 9 फरवरी की शाम वह एक दुकान पर गुटखा लेने गया था. उसी दौरान उसने बुजुर्ग महिला के पास पैसे देखे थे. तभी उसने चोरी की योजना बना ली. रात में वह महिला के घर पहुंचा और चोरी करने लगा. इसी दौरान महिला जाग गई और उसका नाम लेकर चिल्लाने लगी. पकड़े जाने के डर से आरोपी ने महिला का गला दबा दिया और उनके ओढ़े हुए कपड़े से कसकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह 300 रुपये लेकर फरार हो गया.

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here